Jharkhand CM Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, इंडिया गठबंधन के सभी नेता मौजूद

झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ समारोह में इंडिया गठबंधन के सभी नेता मौजूद थे।

Girijansh Gopalan
Published on: 28 Nov 2024 5:38 PM IST
Jharkhand CM Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, इंडिया गठबंधन के सभी नेता मौजूद
X
झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर हेंमत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हेमंत सोरेन ने 14 वें मुख्यमंत्री के तौर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हेमंत सोरेने के शपथ ग्रहण समारोह में उनके पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनकी मां रूपी सोरेन भी मंच पर मौजूद थी।

शपथ ग्रहण में पहुंचे ये नेता

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मंच पर मौजूद थे।

हेमंत सोरेन की जीत

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रोम को 39 हजार 791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट पर जीत बरकरार रखी थी। जबकि झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटें हासिल कर शानदार जीत हासिल की है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सिर्फ 24 सीटें मिली है। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन में सिर्फ 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें हासिल की थी।

अखिलेश यादव मंच पर मौजूद

शपथ ग्रहण के दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे थे। [caption id="attachment_65854" align="alignnone" width="300"]
सीएम हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन[/caption]

राज्यपाल ने दिलाई शपथ

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। वहीं 49 साल के झामुमो नेता हेमंत सोरेन चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने है। ये समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया है, इस दौरान मंच पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के तमाम नेता मौजूद थे।

 हेमंत सोरेन की शुरुआत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। वे राज्य के तीन बार के सीएम शिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत सोरेन के प्रारंभिक जीवन को देखें तो उनका जन्म 10 अगस्त 1975 को शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के घर हुआ था। हेमंत ने 1990 में पटना के एमजी हाई स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की। इसके बाद 1994 में पटना हाई स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने रांची के बीआईटी (मेसरा) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया, लेकिन कुछ कारणों से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए है। पढ़ाई के बाद हेमंत ने इंजीनियरिंग फर्मों के साथ काम किया है। हेमंत की शादी कल्पना सोरेन से हुई है और उनके दो बेटे हैं। हेमंत की पत्नी कल्पना भी इस चुनाव में गांडेय विधानसभा सीट से जीती हैं।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story