Jharkhand Chunav Result 2024: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनना तय, कल्पना सोरेन को भी मिली जीत

झारखंड विधानसभा चुनावों में मतगणना जारी है। यहां झामुमो, कांग्रेस और राजद के उम्मीदवार 55 सीटों पर आगे हैं, जबकि एनडीए को 25 सीटों पर बढ़त मिली है।

Girijansh Gopalan
Published on: 23 Nov 2024 4:53 PM IST
Jharkhand Chunav Result 2024: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनना तय, कल्पना सोरेन को भी मिली जीत
X
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है। राज्य की सभी 81 सीटों पर आज मतों की गणना हो रही है। वहीं झारखंड में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। पहले चरण में 66 प्रतिशत और दूसरे चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुए थे। बता दें कि इंडिया गठबंधन को इस चुनाव में शानदार जीत मिलती हुई दिख रही है। जेएमएम कांग्रेस, राजद और भाकपा माले के उम्मीदवार 55 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं एनडीए को महज 25 सीटों पर बढ़त मिली है।

कल्पना सोरेन भी आगे

झारखंड की सबसे बहुचर्चित सीट में एक गांडेय विधानसभा सीट पर JMM की कल्पना सोरेन को जीत मिल चुकी है। हालांकि अभी तक कल्पना की जीत का औपचारिक ऐलान बाकी है। बता दें कि कई राउंड की काउंटिंग में बंपर बढ़त बनाने के बावजूद बीजेपी कैंडिडेट मुनिया देवी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं कल्पना के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना काफी संघर्षपूर्ण रहा और इस सीट पर उन्हें बीजेपी कैंडिडेट मुनिया देवी से कड़ी टक्कर मिली थी। दरअसल शुरुआत से कल्पना इस सीट पर कई हजार वोटों से पीछे हो गई थी, लेकिन आखिर में कल्पना से बाजी पलटते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर बीजेपी की मुनिया देवी को हरा दिया है। बत दें कि जल्द ही चुनाव आयोग की तरफ से कल्पना की जीत का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड में मतगणना अभी भी जारी है। बता दें कि दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था और नतीजों की घोषणा आज यानी की 23 नवंबर को हो रही है। आज शाम तक पता चल जाएगा कि झारखंड प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। वहीं वोटों की गिनती में अभी कई दिग्गज आगे चल रहे हैं, तो कई पीछे भी चल रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का है, कल्पना सोरेन गांडेय सीट पर पिछड़ गई हैं।

हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में हेमंत सोरेन की झामुमो का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है। यहां 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर बढ़त बना ली है। बता दें कि यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story