JDU Meeting: ललन सिंह देंगे इस्तीफा या बने रहेंगे अध्यक्ष..? जदयू की मीटिंग में नीतीश कुमार लेंगे बड़ा फैसला

surya soni
Published on: 29 Dec 2023 10:54 AM IST
JDU Meeting: ललन सिंह देंगे इस्तीफा या बने रहेंगे अध्यक्ष..? जदयू की  मीटिंग में नीतीश कुमार लेंगे बड़ा फैसला
X
JDU Meeting: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के अलावा तमाम क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी। इस बिहार की राजनीति परिस्थिति (JDU Meeting) पिछली बार की तुलना काफी बदली-बदली लग रही है। पिछली बार नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ दिया था, लेकिन इस बार महागठबंधन का हिस्सा बने हुए हैं। बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। बीते दो-तीन रोज से जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष के इस्तीफे की ख़बरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। शुक्रवार यानी आज दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक होने जा रही है।
ललन सिंह देंगे इस्तीफा या बने रहेंगे अध्यक्ष..?
जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम बैठक पर सभी की निगाहें रहेगी। जदयू पार्टी के तमाम कार्यकर्ता को इस बात का इंतज़ार हैं कि ललन सिंह पर पार्टी क्या फैसला लेगी। क्योंकि आगामी लोकसभा के मद्देनजर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की किस्मत का भी फैसला हो जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि गुरूवार को ललन सिंह और नीतीश कुमार की मीटिंग में इस पर चर्चा हो चुकी हैं। लेकिन आज मीटिंग के बाद ही इस बात से पर्दा उठ सकता हैं।
ललन सिंह का अध्यक्ष पद से कट सकता हैं पत्ता:
बता दें जेडीयू में पिछले काफी समय से अंदरखाने बगावती सुर खबरें आ रही थी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं, लेकिन अब राजनीति के जानकार बताते हैं कि बिहार की राजनीति में अगले कुछ दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बिहार की राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा आम हो गई है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का पत्ता अध्यक्ष पद से कट सकता है।
ललन सिंह नहीं तो फिर कौन..?
बता दें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबर की चर्चा हो रही हैं। लेकिन पार्टी के कई बड़े नेताओं ने इस बात को साफ़ तौर पर नकार दिया। अब सबसे बड़ा सवाल ये भी हैं कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह इस्तीफा देते हैं तो उनकी जगह अगला अध्यक्ष कौन होगा..? ललन सिंह के अलावा तीन नामों पर जोरदार चर्चा हो रही है। इसमें खुद सीएम नीतीश कुमार का नाम भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: World News: कतर में फांसी की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को बड़ी राहत, कब-कब क्या हुआ था ?
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
surya soni

surya soni

Next Story