Jairam Ramesh: 'अगर मौन स्वीकृति नहीं तो...' निशिकांत दुबे पर जेपी नड्डा की सफाई और जयराम रमेश का कटाक्ष?

Vivek Chaturvedi
Published on: 20 April 2025 8:18 PM IST
Jairam Ramesh: अगर मौन स्वीकृति नहीं तो... निशिकांत दुबे पर जेपी नड्डा की सफाई और जयराम रमेश का कटाक्ष?
X
Jairam Ramesh on Nishikant Dubey: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से न्यायपालिका पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ रहा है। (Jairam Ramesh on Nishikant Dubey) हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बयान से किनारा कर चुके हैं। उनका कहना है कि यह दुबे के निजी विचार हैं। मगर विपक्ष इस मामले में हमलावर है। अब इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान आया है। जिसमें उन्होंने जेपी नड्डा के बयान को हिप्पोक्रेसी बता दिया।

'डैमेज कंट्रोल...इससे कोई मूर्ख नहीं बनेगा'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से न्यायपालिका पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। जयराम रमेश ने कहा कि यह सांसद घृणा फैलाने वाले बयानों को बार बार दोहराने के लिए कुख्यात हैं। यह समुदाय, संस्थान और व्यक्तियों पर हमले के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष का स्पष्टीकरण सिर्फ डैमेज कंट्रोल है। इसके अलावा कुछ नहीं, मगर इससे कोई मूर्ख नहीं बनेगा। भाजपा को कार्रवाई करनी चाहिए।
Jairam Ramesh

'मौन स्वीकृति नहीं तो कड़े कदम क्यों नहीं'

जयराम रमेश ने कहा कि यह मामला पॉलिटिकल हिपोक्रेसी की मिसाल है। भाजपा अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के उच्च पद पर बैठे अति विशिष्ट व्यक्ति की ओर से न्यायपालिका पर टिप्पणी पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि घृणा फैलाने के लिए कुख्यात छवि वाले सांसद के खिलाफ कार्रवाई तो दूर भाजपा अध्यक्ष ने नोटिस तक जारी नहीं किया। लिहाजा नड्डा के पल्ला झाड़ने वाले बयान का कोई विशेष अर्थ नहीं है। क्या पार्टी इन बयानों का समर्थन करती है? अगर संविधान पर ऐसे हमलों को प्रधानमंत्री मोदी की मौन स्वीकृति नहीं है तो सांसद के खिलाफ कड़े कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे? क्या जेपी नड्डा की ओर से दुबे को कारण बताओ नोटिस दिया गया है?

'चेतावनी देने के अलावा भी कुछ करेंगे?'

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की न्यायपालिका पर की गई टिप्पणी के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। वहीं विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस के साथ तृणमूल कांग्रेस के नेता भी लगातार बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर भाजपा पर हमला बोला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकुल वासनिक ने पोस्ट में लिखा कि क्या भाजपा अध्यक्ष सांसदों को चेतावनी देने के अलावा भी कुछ करेंगे? तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने भी सांसद का नाम लिए बगैर तंज कसा।
यह भी पढ़ें: JDU-BJP गठबंधन पर खरगे का हमला, कहा- ‘नीतीश कुमार सिर्फ सत्ता के लिए बदलते हैं पाला’
यह भी पढ़ें: दलित के बाद अब निषाद कार्ड! अखिलेश ने जाति पॉलिटिक्स का खेला नया दांव, क्या है फूलन देवी से कनेक्शन?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story