Jagadish Shettar Hindi News: कांग्रेस छोड़ फिर भाजपा में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार

surya soni
Published on: 25 Jan 2024 4:33 PM IST
Jagadish Shettar Hindi News: कांग्रेस छोड़ फिर भाजपा में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार
X
Jagadish Shettar Hindi News: आगामी लोकसभा चुनाव में सिर्फ कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पुरजोर लगा रही है। दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक अभी से भाजपा का काफी दबदबा दिखाई दे रहा है। भाजपा के लिए गुरूवार का दिन बेहद ख़ास रहा है। कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar Hindi News) की घर वापसी हो गई है। इससे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को काफी फायदा होगा।
पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार की घर वापसी:
बता दें हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट वितरण से नाराज होकर पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन अब लोकसभा चुनाव से पहले उनका फिर से मन बदल गया है। अब उन्होंने दिल्ली में बड़े नेताओं के बीच फिर से भाजपा पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। गुरूवार को बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राजीव चंद्रशेखर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में उनकी घर वापसी हुई।
प्रभावशाली नेता माने जाते हैं जगदीश शेट्टार:
कर्नाटक में जगदीश शेट्टार प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। भाजपा पार्टी से विधानसभा चुनाव में उनकी नाराजगी हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया। लेकिन कांग्रेस को भी जगदीश शेट्टार से कुछ ज्यादा फायदा नहीं हुआ। जगदीश शेट्टार खुद ही भाजपा के प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे। 6 बार के विधायक और नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके जगदीश शेट्टार ने फिर से भाजपा को ज्वाइन कर लिया। उनके आने से पार्टी को लोकसभा चुनाव में काफी फायदा हो सकता है। https://twitter.com/BJP4India/status/1750423837181989281
येदियुरप्पा हो गए थे काफी नाराज:
कर्नाटक का चुनाव भाजपा के हाथ से निकल गया। जगदीश शेट्टार के विधनसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को बड़ा झटका लगा था। उनके इस्तीफे के बाद पूर्व सीएम येदियुरप्पा उनसे काफी नाराज हो गए थे। लेकिन अब मामला शांत हो गया है, जगदीश शेट्टार ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा की भी मौजूदगी में पार्टी को फिर से अपना लिया है। यह भी पढ़ें: Pm Modi In Jaipur: विदेशी मेहमान के साथ जयपुर घूमेंगे मोदी, रोड शो होगा, ट्रैफिक का हाल भी जान लीजिए
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story