इरफान खान की 5वीं बरसी पर बेटे बाबिल ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'आपकी याद आती है'

अपनेे दिवंगत पिता इरफान खान की 5वीं बरसी पर उनके बेटे बाबिल खान ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की और कहा कि वह उन्हें याद करते हैं।

Pooja
Published on: 30 April 2025 2:07 PM IST
इरफान खान की 5वीं बरसी पर बेटे बाबिल ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, लिखा- आपकी याद आती है
X
इरफान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता थे, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था। 30 अप्रैल 2025 को इरफान खान की 5वीं डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें याद किया है। अब उनके बेटे बाबिल ने भी अपने पिता की याद में एक पोस्ट शेयर की।

बाबिल खान ने अपने पिता की 5वीं बरसी पर की इमोशनल पोस्ट

अपने पिता इरफान खान की 5वीं बरसी पर बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। पोस्ट में बाबिल ने अपने पिता के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है, जो बाबिल के बचपन की है। फोटो में बाबिल चश्मा लगाए अपने पिता के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारी सी कविता भी लिखी। बाबिल ने लिखा, ''तुम्हारे साथ, तुम्हारे बिना, जिंदगी चलती रहती है, मेरे साथ, मेरे बिना जल्द ही मैं वहां पहुंच जाऊंगा। तुम्हारे साथ, तुम्हारे बिना नहीं और हम साथ-साथ दौड़ेंगे और उड़ेंगे। झरनों से पानी पिएंगे, गुलाबी नहीं नीला। मैं तुम्हें कसकर गले लगाऊंगा और रोऊंगा। फिर हम हंसेंगे, जैसे हम पहले हंसते थे। मुझे आपकी याद आती है।''
View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

शूजित सरकार ने इरफान की याद में लिखा नोट

बाबिल के अलावा, फिल्ममेकर शूजित सरकार ने भी इरफान के लिए एक इमोशनल लेटर लिखा और बताया कि वह उन्हें बेहद याद करते हैं। शूजित ने इरफान की तारीफ करते हुए लिखा, ''डियर इरफान, तुम जहां भी होंगे, मुझे पता है कि बहुत अच्छे होंगे। तुमने वहां पर भी शायद कई दोस्त बना लिए होंगे और मुझे यकीन है कि लोग तुम्हारे आकर्षण के दीवाने हो गए होंगे, जैसे हम सब तुम्हारे दीवाने हैं। मैं यहां पर ठीक हूं, लेकिन एक बात है जो शायद तुम नहीं जानते इरफान - यहां लोग तुम्हें कितना प्यार करते हैं और तुम्हारी कितनी कमी खलती है।''
अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए शूजित ने लिखा, ''मुझे पता है कि तुम जहां भी हो, वहां से हम सबको देख रहे होंगे और यह सुकून देने वाली बात है। बात करने के लिए वैसे तो बहुत कुछ है, लेकिन अभी के लिए बस इतना ही, मैं अब अलविदा कहूंगा, दोस्त ढेर सारा प्यार... तुम्हारा शूजित दा।'' ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story