Jharkhand: 'भाजपा हमारी कौम को छेड़ रही, वक्फ कानून लागू नहीं...' बंगाल के बाद झारखंड से विरोधी स्वर

Vivek Chaturvedi
Published on: 14 April 2025 7:51 PM IST
Jharkhand: भाजपा हमारी कौम को छेड़ रही, वक्फ कानून लागू नहीं... बंगाल के बाद झारखंड से विरोधी स्वर
X

Irfan Ansari Jharkhand on Waqf Act: संसद से पारित वक्फ कानून देशभर में लागू हो चुका है। बंगाल में नए वक्फ कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। (Irfan Ansari Jharkhand on Waqf Act) जिसके बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान आया कि यह कानून राज्य में लागू नहीं होगा, तो हिंसा क्यों हो रही है? वहीं अब झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी भी कुछ इसी तरह का राग अलापते नजर आए। उनका कहना है कि भाजपा हमारी कौम को छेड़ रही है, इरफान ने वक्फ कानून पर क्या कहा? जानते हैं।

'झारखंड में वक्फ कानून से आक्रोश'

वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल के बाद झारखंड से भी विरोधी स्वर उठ रहे हैं। वक्फ कानून को लेकर झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी का बयान आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि वक्फ कानून की वजह से बंगाल में हिंसा हो रही है। झारखंड के लोगों में भी आक्रोश है। राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं होगा। इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा हमारी कौम के खिलाफ साजिश कर रही है।

'भाजपा हमारी कौम को छेड़ रही'

इरफान अंसारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में हमारी कौम का मंत्री तक नहीं है, फिर वह हमारे हितैषी बनने का दिखावा क्यों कर रहे हैं? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंसारी ने कहा कि भाजपा हमारी कौम को बेवजह छेड़ रही है। अंग्रेजों की नीति पर काम कर रही है, आगामी दिनों में स्थिति और विस्फोटक होने वाली है। इधर, रविवार को रांची में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। Irfan Ansari Jharkhand on Waqf Act

बंगाल के बाद झारखंड से विरोधी स्वर

वक्फ कानून को लेकर झारखंड से पहले पश्चिम बंगाल से भी इस तरह का बयान आया था। वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि जब राज्य में यह कानून लागू ही नहीं होगा। तो बवाल क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। इसके बाद अब झारखंड के मंत्री का वक्फ कानून के विरोध में बयान आया है।
यह भी पढ़ें: Bengal: बंगाल में फिर हिंसा...पुलिस से झड़प, गाडियों में तोड़फोड़-आगजनी ! फिर क्यों मचा बवाल ?
यह भी पढ़ें: Sheikh Hasina: आग से खेलेंगे तो आप भी जल जाओगे...शेख हसीना का मुहम्मद युनूस पर सबसे बड़ा हमला !
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story