ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची का बयान, कहा- भारत के लिए खुला है हॉर्मुज का रास्ता

Hormuz Strait open india: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग रुकने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल अमेरिका ने ईरान पर हमले बंद कर दिए हैं।

Surya Soni
Updated on: 26 March 2026 6:56 AM IST
Hormuz Strait open india
X

Hormuz Strait open india: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग रुकने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल अमेरिका ने ईरान पर हमले बंद कर दिए हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस युद्ध पर समझौता हो सकता हैं। एक तरफ अमेरिका कि तरफ से जंग जीत लेने की बात कहीं जा रही हैं तो दूसरी तरफ ईरान किसी भी तरह की बातचीत से मना कर रहा हैं। इस बीच दुनिया में तेल और गैस संकट बना हुआ हैं। लेकिन अब भारत के लिए हॉर्मुज का रास्ता खुल गया हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची का बयान

बता दें ईरान ने अपने मित्र देशों और जो देश इस लड़ाई में अमेरिका और इजराइल का साथ नहीं दें रहे हैं, उनके लिए हॉर्मुज का रास्ता खोल दिया हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने कहा कि ''उनके देश ने भारत समेत सभी मित्र राष्ट्रों के जहाजों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है।'' ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची के इस बयान के बाद अब तेल और गैस सप्लाई में दिक्कत नहीं आएगी।

एंटोनियो गुटेरेस ने की थी ईरान से अपील

बता दें ईरान और अमेरिका की इस जंग के चलते कई देशों में तेल संकट गहरा गया था। लेकिन इस बीच विशेष अनुमति से भारत सहित कई देशों में एक-दो जहाज को हॉर्मुज के रास्ते से एंट्री मिल रही थी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान से अपील की थी कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य का लंबे समय तक बंद रहना तेल, गैस और उर्वरक की आवाजाही को रोक रहा है। जिससे लोगों को गंभीर नुकसान झेलना पड़ रहा हैं।'' गुटेरेस ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने की अपील की थी।

X पर पोस्ट करते हुए दी जानकारी

ईरान के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने कहा है: हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान समेत मित्र राष्ट्रों के लिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है।'

Surya Soni

Surya Soni

Next Story