IPL 2025: 'RCB ने IPL नहीं जीता तो पति को तलाक...' सोशल मीडिया पर महिला का क्या ऐलान?

Vivek Chaturvedi
Published on: 28 March 2025 6:18 PM IST
IPL 2025: RCB ने IPL नहीं जीता तो पति को तलाक... सोशल मीडिया पर महिला का क्या ऐलान?
X
IPL 2025: IPL को लेकर क्रिकेट फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। क्रिकेट लवर्स अपनी- अपनी फेवरेट टीम को जीतता देखना चाहते हैं। (IPL 2025) मगर इस बीच सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल है, यह महिला IPL खेल रही RCB टीम की समर्थक है। महिला ने सोशल मीडिया पर भविष्यवाणी की है कि इस बार IPL ट्रॉफी RCB टीम ही जीतेगी। मगर इसके साथ ही महिला ने एक और ऐलान भी किया है, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

महिला की भविष्यवाणी- RCB ही जीतेगी IPL

IPL के 18वें सीजन को लेकर क्रिकेट लवर्स में काफी जोश है। विराट कोहली वाली RCB टीम भी IPL खेल रही है, इस बीच RCB के समर्थन में एक महिला क्रिकेट प्रेमी ने कुछ ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद अब सभी जगह उस महिला की ही चर्चा हो रही है। महिला का कहना है कि इस बार RCB ही IPL ट्रॉफी जीतेगी। महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कह रही है कि मैं भविष्यवाणी कर रही हूं कि इस बार RCB ही फाइनल जीतेगी। IPL ट्रॉफी RCB टीम ही लेकर आएगी।
IPL 2025

RCB ने नहीं जीता IPL तो पति को तलाक

IPL की दीवानी और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम की फैन इस महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो में एक और ऐलान भी किया है। जिसकी अब सभी लोगों के बीच चर्चा हो रही है। RCB की फैन इस महिला ने सोशल मीडिया पर डाले वीडियो में कहा है कि अगर इस साल का IPL रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने नहीं जीता तो वह अपने पति को तलाक दे देगी। महिला कह रही है कि यह कोई स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं है। मैं सच कह रही हूं अगर RCB फाइनल में नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी।

अब तक किस-किसने जीती IPL ट्रॉफी?

IPL में इस बार RCB की जीत का दावा करने वाली इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मगर IPL के पिछले 17 सीजन की बात करें तो RCB अभी तक एक भी बार जीत दर्ज नहीं कर पाई है। 5 बार मुंबई इंडियंस ने IPL ट्रॉफी जीती। 5 बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विजेता बनी। तीन बार ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी यह खिताब जीता। एक बार सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL ट्रॉफी जीती।एक बार ही राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की। जबकि एक-एक बार डेकन चार्जर्स और गुजरात टाइटंस ने IPL का खिताब जीता।
यह भी पढ़ें: CSK vs RCB: चेपॉक में किसका रहेगा पलड़ा भारी..? आरसीबी और सीएसके के बीच होगी जोरदार टक्कर
यह भी पढ़ें: चेन्नई और आरसीबी की भिड़ंत आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story