IPL 2024 MI vs DC: मुंबई और दिल्ली के बीच टक्कर आज, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

surya soni
Published on: 7 April 2024 2:50 PM IST
IPL 2024 MI vs DC: मुंबई और दिल्ली के बीच टक्कर आज, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
X
IPL 2024 MI vs DC: आईपीएल 2024 में रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले की बात करें तो इसमें मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (IPL 2024 MI vs DC) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में इन दोनों टीमों के सामने जीत बड़ी चुनौती रहेगी। मुंबई की टीम जहां अपने तीनों मैच हार चुकी हैं। वहीँ दूसरी तरफ दिल्ली की टीम को सिर्फ एक मैच में जीत मिली हैं। चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी ख़ास जानकारी के बारे में...
सूर्या की वापसी से मुंबई मजबूत:
मुंबई इंडियंस की टीम को पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं। इससे मुंबई इंडियंस के फैंस को बड़ा झटका लगा हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में धाकड़ बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की वापसी होने जा रही हैं। सूर्या के आने से मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी काफी मजबूत हो जायेगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। मुंबई को अब तक अपनी पहली जीत की तलाश है। अब देखना होगा कि मुंबई की खिलाड़ी आज अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर पाते हैं या नहीं..?
दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी चुनौती:
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए भी आज का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। दिल्ली की टीम को सिर्फ इस सीजन में अभी तक एक मैच में जीत नसीब हुई हैं। दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत की वापसी के बाद भी हालात कुछ नहीं संभले हैं। दिल्ली की टीम में अब मिचेल मार्श और डेविड वार्नर को दम दिखाना होगा। दिल्ली के गेंदबाज़ भी इस समय कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में आज मुंबई की टीम को उनके घर में हराना दिल्ली के लिए बड़ी चुनौती रहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन-स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्त्जे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवॉल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, ईशान किशन, आकाश मधवाल और क्वेन मफाका। यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स की घर में शानदार जीत, दिल्ली को मिली लगातार दूसरी हार
surya soni

surya soni

Next Story