IPL 2024 LSG vs DC: लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को जीत की तलाश, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

surya soni
Published on: 12 April 2024 5:41 PM IST
IPL 2024 LSG vs DC: लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को जीत की तलाश, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
X
IPL 2024 LSG vs DC: आईपीएल 2024 के सीजन में अब तक दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पांच मैचों में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। जबकि चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल में शुक्रवार यानी आज लखनऊ का दिल्ली से मुकाबला (IPL 2024 LSG vs DC) होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी ये ख़ास जानकारी...
दिल्ली को जीत की तलाश:
ऋषभ पंत की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी उम्मीद थी। लेकिन अब तक खेले गए पांच मैचों में ऋषभ पंत भी अपनी टीम को सिर्फ एक जीत दिला पाए हैं। जिसका नतीजा ये हैं कि इस समय पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे नीचे हैं। आज के मैच में हर हाल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। लेकिन उनके सामने लखनऊ को उनके घर में हराने की बड़ी चुनौती भी रहेगी। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली की टीम लखनऊ को कभी नहीं हरा पाई है। ऐसे में आज दिल्ली के पास अपना रिकॉर्ड सुधारने का बड़ा मौका है।
जबरदस्त फॉर्म में लखनऊ की टीम:
आईपीएल के इस सीजन में केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम जबरदस्त लय में नज़र आ रही है। इस समय टीम की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में पूरा दमखम दिखाई दे रहा है। लखनऊ की टीम आज दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंचना चाहेगी। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं। फिलहाल लखनऊ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। LSG के पास इस समय बेहतरीन स्पिन आक्रमण मौजूद है। जिनको खेलना बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल हो रहा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, जाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा और खलील अहमद। लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन उल हक और मयंक यादव। ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में किया ये कारनामा
surya soni

surya soni

Next Story