वियतनाम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से मचा हाहाकार, अब तक 41 लोगों की मौत

Surya Soni
Published on: 21 Nov 2025 9:49 AM IST
वियतनाम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से मचा हाहाकार, अब तक 41 लोगों की मौत
X
Vietnam Flood News: दुनियाभर के कई देशों में इस समय भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। वियतनाम में भी आसमान से बरसे पानी से हाहाकार मचा हुआ है। वियतनाम में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई। बाढ़ से निपटने से पहले लैंडस्लाइड से हालात बहुत ही विकट बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वियतनाम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 41 लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं।

50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे

वियतनाम के कई इलाकों में बारिश आफत बनकर आई। लगातार तेज बारिश के चलते वियतनाम के कई स्थानों पर जलभराव हो गया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश के बाद बाढ़ में करीब 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूब गए हैं। हज़ारों लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा है। जबकि अभी भी हज़ारों लोग घरों की छतों पर फंसे हैं। उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।

भूस्खलन की वजह से बिगड़े ज्यादा हालात

वियतनाम में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव का काम कर रही हैं। लेकिन इस बीच लैंडस्लाइड से हालात काफी बिगड़ गए। इसके कारण कई प्रमुख सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। वहीं करीब 10 लाख घरों में बिजली गुल है। वियतनाम में मूसलाधार बारिश ने एक तरह से तबाही ला दी है. भारी बारिश से आए भीषण बाढ़ और भूस्खलन में 41 लोगों की मौत हो गई है।

मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी

वियतनाम के मौसम विभाग ने कहा कि सेंट्रल तटीय क्षेत्र, सेंट्रल हाइलैंड्स और दक्षिणी क्षेत्र सहित कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है, जिससे छोटी नदियों और नालों में अचानक बाढ़ आ सकती है, ढलानों पर लैंडस्लाइड हो सकता है, और निचले, शहरी और इंडस्ट्रियल इलाकों में बाढ़ आ सकती है। ये भी पढ़ें: सूडान पर सबसे बड़ा मानवीय संकट!, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताई चिंता पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर बढ़ा तनाव, गोलीबारी में पांच लोगों की मौत
Surya Soni

Surya Soni

Next Story