• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

डोनाल्ड ट्रम्प की व्हाइट हाउस में ही फिर किरकिरी...जेलेंस्की, मैक्रों के बाद अब रामफोसा ने की धुलाई?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपने बयान के लिए एक बार फिर व्हाइट हाउस में ही किरकिरी का सामना करना पड़ा।
featured-img

US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फिर सुर्खियों में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से बहस हो गई। (US President Donald Trump) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा व्हाइट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान दोनों नेताओं में बहस शुरु हुई, जो एक दूसरे पर तंज कसने के साथ खत्म हुई। दोनों नेताओं के बीच किस बात पर बहस हुई? जानिए...

ट्रम्प की साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति से बहस

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अक्सर अपने बयान से सुर्खियों में रहते आए हैं। कुछ दिनों पहले ट्रम्प की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बहस देखने को मिली थी। अब ट्रम्प की साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ तीखी बहस होने का मामला सामने आया है। दोनों नेताओं के बीच बहस का यह मामला अमेरिका के व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुआ, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा मीडिया से बात कर रहे थे।

ट्रम्प के आरोप, रामफोसा का जवाब

व्हाइट हाउस में प्रेस मीट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आरोप लगाया कि साउथ अफ्रीका में गोरे किसानों का नरसंहार हो रहा है। वहां हालात इतने खराब हैं कि लोग अमेरिका की तरफ आ रहे हैं। ट्रम्प ने अपनी बात को साबित करने के लिए एक वीडियो भी दिखाया। यह बात साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा को नागवार गुजरी। उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के आरोपों को खारिज किया। रामफोसा ने कहा कि साउथ अफ्रीका में हिंसा का शिकार सिर्फ गोरे नहीं बल्कि अश्वेत लोग हो रहे हैं।

US President Donald Trump

'मेरे पास प्लेन नहीं...काश आपके पास होता'

साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर रंगभेद भरी सोच रखने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि देश की समस्या को एक नस्ल तक सीमित करना गलत है। इस दौरान रामफोसा ने ट्रंप को कतर सरकार से गिफ्ट में मिले प्लेन पर तंज भी कसा। रामफोसा ने कहा कि माफ करिए मेरे पास आपको देने के लिए प्लेन नहीं है। ट्रम्प ने भी इस तंज का जवाब दिया। ट्रम्प ने कहा कि काश आपके पास होता, तो मैं ले लेता। इस तरह दोनों नेताओं के बीच बहस एक-दूसरे पर तंज के साथ खत्म हुई।

ट्रम्प को अपने ही ऑफिस में करारा जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प को अपने ही ऑफिस में करारा जवाब मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले ट्रम्प यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ भी इसी तरह की बहस हुई थी। जिसके बाद जेलेंस्की मीटिंग अधूरी छोड़कर व्हाइट हाउस से चले गए थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी ट्रम्प को इसी तरह एक बैठक के दौरान यूरोप पर यूक्रेन को पर्याप्त मदद नहीं करने का आरोप लगाया। जिस पर मैक्रों ने ट्रम्प को बीच में ही रोकते हुए कहा कि आप गलत खबरें ना फैलाएं। कनाड़ा के प्रधानमंत्री भी ट्रम्प को अमेरिका में 51वां राज्य जोड़ने की बात पर करारा जवाब दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 'अब बात सिर्फ POK पर होगी' पीएम मोदी की पाकिस्तान को क्या चेतावनी?

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की राजनीति में भूचाल: आठ महीने में विदेश सचिव की विदाई, यूनुस सरकार पर संकट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज