यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात, यूक्रेन में शांति की इच्छा जताई
Ukraine war: पिछले तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब विराम लग सकता है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से वार्ता की। दोनों देशों के राष्ट्रपति की ये वार्ता व्हाइट हाउस में सोमवार देर रात हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 45 मिनट तक बातचीत की।
यूक्रेन में शांति चाहते हैं जेलेंस्की
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध विराम के लिए यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बंद कमरे में तीन घंटे तक चर्चा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलेंस्की ने यूक्रेन में शांति की इच्छा जताई और इसके लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे वार्ता को जरूरी बताया।
अब होगी त्रिपक्षीय वार्ता..?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के समय दावा किया था कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो फिर रूस-यूक्रेन युद्ध विराम करवा दिया जाएगा। लेकिन कई दौर की वार्ता के बाद भी अब तक ऐसा नहीं हो पाया। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच सुलह करवाने का प्रयास किया हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले पुतिन से और अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से इसको लेकर वार्ता की। जल्द ही त्रिपक्षीय (पुतिन-ट्रंप-जेलेंस्की) वार्ता देखने को मिल सकती हैं।
बैठक के बाद दोनों नेताओं ने क्या कहा..?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जेलेंस्की से वार्ता पर सभी की निगाहें टिकी हुई थी। इस बैठक के बाद ''ट्रंप ने कहा, पुतिन भी युद्ध नहीं चाहते हैं, इसलिए यूक्रेन में युद्ध खत्म होने की बेहतर संभावना है।'' जबकि जेलेंस्की ने कहा कि ''ट्रंप के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत हुई। रूस को रोका जाना चाहिए और इसके लिए उन्हें अमेरिका और यूरोपीय देशों की जरूरत है।''
ये भी पढ़ें:
रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात
.