अगले साल थाईलैंड जाने वाले है तो रुक जाइए, थाईलैंड करने जा रहा है अपने वीजा नियम में बदलाव, जान लीजिये क्या होंगे नए नियम

Thailand New Visa Rule पिछले साल नवंबर में थाईलैंड ने भारतीयों के लिए फ्री-वीज़ा की सुविधा शुरू की थी जिसे बढ़ाकर 10 नवंबर 2024 तक कर दिया गया था। लेकिन अब थाईलैंड अपनी वीज़ा पॉलिसी में कुछ बदलाव करने जा रहा है, जो जनवरी 2025 से लागू होंगे।

Vyom Tiwari
Published on: 12 Dec 2024 12:36 PM IST
अगले साल थाईलैंड जाने वाले है तो रुक जाइए, थाईलैंड करने जा रहा है अपने वीजा नियम में बदलाव, जान लीजिये क्या होंगे नए नियम
X
Thailand New Visa Rule: थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। DGCA के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जून के बीच 11.6 लाख भारतीयों ने थाईलैंड की सीधी यात्रा की। उम्मीद है कि साल खत्म होते-होते यह संख्या 2019 के रिकॉर्ड को भी पार कर जाएगी। थाईलैंड की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर टिकी हुई है और  इसे बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड ने 10 नवंबर 2023 से भारतीयों के लिए फ्री-वीज़ा सुविधा शुरू कर दी थी। थाईलैंड में भारतीयों के लिए फ्री-वीज़ा सुविधा पहले मई 2024 तक की थी जिसे बाद में 10 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन अब थाईलैंड इस सुविधा में बदलाव करने वाला है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित थाईलैंड एंबेसी ने वीजा नियमों को लेकर एक नया बड़ा ऐलान किया है।
Thailand New Visa Rule

नए साल में बदलने जा रहे वीज़ा नियम

थाईलैंड दूतावास ने जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2025 से भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ई-वीजा की सुविधा शुरू की जाएगी। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, यह सुविधा ऑफलाइन पेमेंट के जरिए उपलब्ध होगी। हालांकि, दूतावास ने यह भी बताया कि भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए पर्यटन और शॉर्ट बिजनेस यात्रा के लिए 60 दिनों तक वीजा छूट की सुविधा अगली घोषणा तक जारी रहेगी।

नॉन-रिफंडेबल होगी वीज़ा फीस

थाईलैंड की एंबेसी ने बताया है कि वीज़ा के लिए फीस का भुगतान करना जरूरी होगा। फीस चुकाने के लिए दूतावास और कॉन्सुलेट-जनरल ऑफलाइन भुगतान के विकल्प बताएंगे। साथ ही, एंबेसी ने यह भी साफ किया है कि यह फीस नॉन-रिफंडेबल है, यानी किसी भी स्थिति में यह वापस नहीं की जाएगी। थाईलैंड भारतीयों के बीच छुट्टियां बिताने और घूमने के लिए सबसे पसंदीदा विदेशी जगहों में से एक है। बैंकॉक, पट्टाया, फुकेट, चियांग माई और कोह समुई यहां के वो लोकप्रिय स्थान हैं जहां भारतीय अक्सर जाना पसंद करते हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित यह खूबसूरत देश भारतीय शादी आयोजकों और हनीमून टूरिज्म के लिए भी बहुत लोकप्रिय है।
थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा
पैटोंगटार्न शिनावात्रा

थाईलैंड में उच्चतम स्तर पर घरेलू कर्ज संकट

थाईलैंड इन दिनों भारी कर्ज के संकट से जूझ रहा है। देश की युवा प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने बुधवार को घरेलू कर्ज को कम करने के लिए नए उपायों का ऐलान किया है। थाईलैंड पर घरेलू कर्ज का बोझ करीब 500 बिलियन डॉलर का है जो पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा है।

थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में भारतीयों का योगदान

साल 2019 में करीब 20 लाख भारतीयों ने थाईलैंड घूमने के लिए गए थे, जो उसके पहले के साल के मुकाबले काफी ज्यादा था। हालांकि  2020 में कोरोना महामारी के चलते यात्रा पर रोक लग गई थी। अब जब हालात बेहतर हैं तो भारतीय पर्यटक एक बार फिर थाईलैंड की तरफ रुख कर रहे हैं। इससे थाईलैंड की विदेशी मुद्रा में भी अच्छा खासा इजाफा हो रहा है। थाईलैंड घूमने आने वाले पर्यटकों की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है। पहले तीन स्थान पर मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया हैं। साल 2023 में करीब 16 लाख से ज्यादा भारतीयों ने थाईलैंड की सैर की थी लेकिन यह संख्या साल 2019 के मुकाबले कम थी, अब उम्मीद है कि इस साल यह आंकड़ा पुराने रिकॉर्ड को पार कर लेगा और माना जा रहा है कि थाईलैंड की वीज़ा-फ्री पॉलिसी ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि, नए साल में यह पॉलिसी बदलने वाली है। यह भी पढ़े:
Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story