नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

एक मंदिर को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया में भयंकर सैन्य संघर्ष, जानें पूरा विवाद

Cambodia Thailand War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की ख़बरों के बीच दो और देशों में भयंकर सैन्य संघर्ष छिड़ गया है। पिछले 24 घंटों में 15 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। बता दें थाईलैंड और कंबोडिया...
06:04 PM Jul 25, 2025 IST | srkdesk
Cambodia Thailand War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की ख़बरों के बीच दो और देशों में भयंकर सैन्य संघर्ष छिड़ गया है। पिछले 24 घंटों में 15 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। बता दें थाईलैंड और कंबोडिया...

Cambodia Thailand War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की ख़बरों के बीच दो और देशों में भयंकर सैन्य संघर्ष छिड़ गया है। पिछले 24 घंटों में 15 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। बता दें थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर युद्ध की स्थिति बनी हुई है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस सैन्य संघर्ष में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 46 लोग घायल हुए। थाईलैंड और कंबोडिया में छिड़े इस भयंकर सैन्य संघर्ष के पीछे एक मंदिर की सीमा विवाद को बताया जा रहा है।

जंग के कगार पर थाईलैंड और कंबोडिया

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद कोई नई बात नहीं है। पिछले कई दशकों से दोनों देशों के बीच ऐसी स्थिति कई बार बन चुकी है। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचयाचाई ने चेतावनी दी है कि मौजूदा हालात नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं। जबकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दोनों देशों की सीमा पर झड़पों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगी।

एक मंदिर की सीमा को लेकर हुआ विवाद

बता दें इन दोनों देशों के बीच हुए इस विवाद के पीछे एक मंदिर से जुड़ी जमीन को बताया जा रहा है। थाईलैंड और कंबोडिया इस मंदिर को अपनी जमीन में होने का दावा कर रहे हैं। पिछले कुछ समय पहले कंबोडिया ने 11वीं सदी में बने इस मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में पंजीकरण करने की मांग की। इसके बाद से यह विवाद तूल पकड़ गया। इस मंदिर को 11वीं सदी में खमेर सम्राट सूर्यवर्मन ने भगवान शिव के लिए बनवाया था। जहां आज भी शिवलिंग है। जो इस मंदिर का केंद्र है।

कंबोडिया की जमीन में मंदिर..?

बता दें करीब 100 साल पहले जब कंबोडिया पर फ़्रांस का शासन था, उस समय जो नक्शा बना था उसमें इस मंदिर को कंबोडिया की जमीन में दिखाया गया था। इसके बाद साल 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने ये मंदिर कंबोडिया के हिस्से में बताया था। लेकिन थाईलैंड ने इसको कभी स्वीकार नहीं किया। इस मंदिर के आसपास की 4.6 वर्ग किलोमीटर जमीन पर दोनों देश अपना दावा करते हैं। इस जमीन को लेकर दोनों देशों में विवाद चलता आ रहा हैं।

2011 में भी हुआ सैन्य संघर्ष

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच इस मंदिर की सीमा को लेकर विवाद लगातार जारी हैं। इससे पहले साल 2011 में दोनों देशों के बीच करीब सात दिनों तक सैन्य संघर्ष चला था। उस समय दोनों देशों के करीब 20 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चले आ रहे इस सीमा विवाद को लेकर अब तक करीब एक लाख लोग इस इलाके को छोड़कर पलायन कर गए हैं। दो दिन पहले एक थाई सैनिक के बारूदी सुरंग में घायल होने से स्थिति काफी बिगड़ गई हैं।

ये भी पढ़ें:

कर्नाटक में सियासी उठापटक के बीच मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कही ये बात

मूसलाधार बारिश को लेकर इन राज्यों में रेड अलर्ट, मानसून सीजन में उफान पर नदी-नाले

Tags :
Cambodia Thailand border clashCambodia Thailand conflict 2025Cambodia Thailand WarCambodia Thailand war newsThai army CambodiaThai Cambodian border tensions

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article