क्रू-10 के ISS पहुंचते ही मस्ती करतीं दिखी सुनीता, अंतरिक्ष से सेलिब्रेशन का video आया सामने

सुनीता विलियम्स 5 जून 2024 को 8 दिन के मिशन पर अंतरिक्ष गई थीं, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण 9 महीने बाद लौटेंगी।

Vyom Tiwari
Published on: 16 March 2025 2:38 PM IST
क्रू-10 के ISS पहुंचते ही मस्ती करतीं दिखी सुनीता, अंतरिक्ष से सेलिब्रेशन का video आया सामने
X
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Crew-10 मिशन की टीम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच चुकी है, जिससे सुनीता और उनके साथी बुच जल्द ही वापस लौटेंगे। NASA और SpaceX के इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है, जिसमें 4 अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। ISS पर पहुंचने वाली इस टीम में नासा की ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान की ताकुया ओनिशी, और रूस के किरिल पेस्कोव हैं। ये सभी वहां मौजूद सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मर की जगह लेंगे। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो सुनीता करीब 9 महीने बाद धरती पर कदम रखेंगी। खास बात यह है कि वह जून 2024 में सिर्फ 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष गई थीं, लेकिन उनकी वापसी 287 दिन बाद हो रही है। उम्मीद है कि अगले 3-4 दिनों में वह धरती पर लौट आएंगी। सुनीता ने 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी, और अब सभी को उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार है।

नासा और स्पेसएक्स ने शुक्रवार को लांच किया क्रू-10 मिशन

नासा और स्पेसएक्स ने शुक्रवार को क्रू-10 मिशन लॉन्च किया, ताकि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को सुरक्षित धरती पर वापस लाया जा सके। यह मिशन फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए भेजा गया। पहले इसे बुधवार को लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसे टालना पड़ा। आखिरकार, शुक्रवार को इसे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। अब पूरी दुनिया सुनीता और बुच की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही है।
Crew-10 mission

कैसे 8 दिन के मिशन में लग गए 9 महीने 

सुनीता और बुच 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से 8 दिन के मिशन पर अंतरिक्ष गए थे। लेकिन जब सुनीता वापस लौट रही थीं, तो यान के थ्रस्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वे दोनों अंतरिक्ष में फंस गए। अब करीब 9 महीने हो चुके हैं, और सुनीता अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पहली महिला बन गई हैं। नासा और स्पेसएक्स उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मिशन पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story