साउथ कोरिया में मार्शल लॉ का ड्रामा, राष्ट्रपति यून का यू-टर्न, 6 घंटे में वापस लिया फैसला

राष्ट्रपति यून सूक येओल ने विपक्ष पर उत्तर कोरिया से मिलीभगत का आरोप लगाकर मार्शल लॉ लगाया, लेकिन संसद के विरोध के बाद जल्द ही वापस लेना पड़ा।

Vyom Tiwari
Published on: 4 Dec 2024 11:01 AM IST
साउथ कोरिया में मार्शल लॉ का ड्रामा, राष्ट्रपति यून का यू-टर्न, 6 घंटे में वापस लिया फैसला
X
south koreas martial law: साउथ कोरिया में मंगलवार को एक अभूतपूर्व घटनाक्रम देखने को मिला, जब राष्ट्रपति यून सूक येओल ने अचानक देश में मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की। हालांकि, यह फैसला महज 6 घंटे तक ही चल पाया और बुधवार तड़के इसे वापस ले लिया गया।

राष्ट्रपति यून का चौंकाने वाला कदम

3 दिसंबर की रात करीब 10:27 बजे, राष्ट्रपति यून ने एक लाइव टेलीविजन संबोधन में देश भर में आपातकालीन मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की। उन्होंने विपक्षी दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ‘उत्तर कोरिया के साथ सहानुभूति रखते हैं’ और ‘देश विरोधी गतिविधियों’ में शामिल हैं। यून ने विपक्ष को ‘आपराधिक संगठन’ करार दिया, जो उनके अनुसार कम्युनिस्टों के साथ मिलकर देश को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। इस घोषणा के साथ ही देश में सभी राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई, जिसमें संसद की कार्यवाही भी शामिल थी। प्रेस की आजादी पर भी अंकुश लगा दिया गया। यह 1979 के बाद पहला मौका था जब साउथ कोरिया में मार्शल लॉ लागू किया गया।
यह भी पढ़े: साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ का किया ऐलान, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

तीव्र विरोध के चलते झुके यून 

राष्ट्रपति के इस फैसले का देश भर में जोरदार विरोध हुआ। न केवल विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी, बल्कि यून की अपनी पीपुल्स पावर पार्टी ने भी इस कदम का विरोध किया। सड़कों पर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब रात करीब 1:01 बजे, संसद में मौजूद सांसदों ने सुरक्षा बलों की रोकथाम के बावजूद 190-0 के वोट से मार्शल लॉ हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। यह एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने लोकतंत्र की जीत दिखाई।
south koreas martial law

यून का यू-टर्न मार्शल लॉ वापस

संसद के इस कदम के बाद राष्ट्रपति यून को पीछे हटना पड़ा। 4 दिसंबर की सुबह 4:30 बजे, एक कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने मार्शल लॉ को वापस लेने की घोषणा की। मार्शल लॉ कमांड को भंग कर दिया गया और सैनिकों को संसद भवन से वापस बुला लिया गया। यून ने एक टेलीविजन ब्रीफिंग में कहा, "मैंने फैसला किया है कि मार्शल लॉ को तुरंत हटा लिया जाए। मैं इस घटनाक्रम के लिए देश से माफी मांगता हूं।"

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story