नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

अजीबोगरीब मामला! 13 साल का बच्चा प्लेन के पहिए पर बैठ काबुल से दिल्ली पहुंचा

Kabul to Delhi: फ्लाइट में पहली बार बैठने वाले कई लोगों को थोड़ा भय लगता है। लेकिन आज जिस अजीबोगरीब मामला के बारे में आपको बताएंगे, उस पर शायद कोई यकीन कर पाए। प्लेन के पहिए पर बैठकर एक बच्चा...
06:12 PM Sep 23, 2025 IST | Surya Soni
Kabul to Delhi: फ्लाइट में पहली बार बैठने वाले कई लोगों को थोड़ा भय लगता है। लेकिन आज जिस अजीबोगरीब मामला के बारे में आपको बताएंगे, उस पर शायद कोई यकीन कर पाए। प्लेन के पहिए पर बैठकर एक बच्चा...

Kabul to Delhi: फ्लाइट में पहली बार बैठने वाले कई लोगों को थोड़ा भय लगता है। लेकिन आज जिस अजीबोगरीब मामला के बारे में आपको बताएंगे, उस पर शायद कोई यकीन कर पाए। प्लेन के पहिए पर बैठकर एक बच्चा काबुल से दिल्ली तक पहुंचा। जब फ्लाइट लैंड हुई तो उसके पास उस लड़के को देख एयरलाइन के सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। जब उस लड़के से बातचीत की गई तो पता चला कि वो बच्चा विमान के लैंडिंग गियर वाले हिस्से में छिपकर आया था।

प्लेन के पहिए पर बैठ काबुल से दिल्ली पहुंचा

प्लेन के पहिए पर बैठकर यात्रा का सीन तो शायद फिल्मों में भी नहीं दिखाया जाता होगा। क्योंकि करीब 100 मिनट की यात्रा में प्लेन के पहिए पर बैठकर सफर करना जान दांव लगाने जैसा है। वह काबुल हवाई अड्डे से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट के पिछले पहिये (लैंडिंग गियर) में छिप गया। गनीमत रही कि यह बच्चा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।

बच्चे को वापस काबुल भेज दिया

यह घटना 21 सितंबर की है। जब केएएम एयरलाइंस की फ्लाइट (RQ-4401) दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सुरक्षा कर्मचारियों ने विमान के पास एक बच्चे को घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर पता चला कि वह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है। लड़के से पूछताछ में पता चला है कि वह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है। उम्र को देखते हुए उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उसे केएएम एयरलाइंस की वापसी फ्लाइट (RQ-4402) से वापस काबुल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:

ट्रंप और पुतिन की वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं

रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात

Tags :
13 year old childChild reaches Delhi from KabulDelhiDelhi Airport KabulIGIIndira Gandhi International AirportKabul to DelhiKAM AirlinesRQ-4401

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article