भारत के मुसलामानों समेत इतने देशों पर सऊदी ने लगाई रोक, क्या है इसके पीछे की वजह?

सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कुल 14 देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा जारी करने पर रोक लगा दी है। ये रोक 13 अप्रैल से शुरू होकर मध्य जून तक लागू रहेगी।

Vyom Tiwari
Published on: 7 April 2025 12:57 PM IST
भारत के मुसलामानों समेत इतने देशों पर सऊदी ने लगाई रोक, क्या है इसके पीछे की वजह?
X
सऊदी अरब ने हज यात्रा को ध्यान में रखते हुए कुछ नए यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों की शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है और ये मध्य जून तक लागू रहेंगे। इन नियमों का असर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कुल 14 देशों पर पड़ेगा। हर साल हज के वक्त मक्का और मदीना में भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोग बिना हज वीजा के वहां पहुंच जाते हैं, जिससे सऊदी हज मंत्रालय को इंतजाम करने में परेशानी होती है। पिछले साल हज के दौरान भीड़ और भीषण गर्मी के कारण 1000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

कौन-कौन से वीजा होंगे रद्द?

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सऊदी अरब ने कुछ नए नियम लागू किए हैं।  इन नियमों के तहत उमरा वीजा, बिजनेस विजिट वीजा और फैमिली विजिट वीजा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।  इसका असर खासतौर पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के लोगों पर पड़ा है। कई लोग हज के दौरान मक्का और मदीना जाने की तैयारी में थे, लेकिन अब उन्हें वीजा नहीं मिल पा रहा है।

सऊदी क्राउन प्रिंस के निर्देशों पर अधिकारियों ने किया बदलाव 

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को सख्त वीज़ा नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद यह है कि हज यात्रा बिना किसी परेशानी और पूरी सुरक्षा के साथ हो सके। वहीं, सऊदी अधिकारियों का कहना है कि ये सख्ती इसलिए भी ज़रूरी है ताकि बिना रजिस्ट्रेशन के लोग हज करने न पहुंचें। अधिकारियों ने बताया कि कई बार दूसरे देशों से लोग उमरा या विजिट वीज़ा लेकर सऊदी अरब आते हैं और फिर मक्का में रुककर हज करने की कोशिश करते हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

इतने देशों पर लगेगा प्रतिबन्ध 

सऊदी अरब ने हाल ही में कुछ देशों के लिए वीजा पर रोक लगा दी है। इस फैसले का असर भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन जैसे करीब 13 देशों पर पड़ा है।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story