नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल से आक्रमण

रूस ने यूक्रेन पर अबतक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में एक बच्चे समेत 6 लोग घायल हुए हैं।
03:06 PM Jun 29, 2025 IST | Amit
रूस ने यूक्रेन पर अबतक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में एक बच्चे समेत 6 लोग घायल हुए हैं।

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमान के पायलट की मौत भी हो गई है। तीन साल पहले शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध में ये रूस की ओर से सबसे बड़ी एरियल स्ट्राइक है। रूस की ओर से रात भर में 537 हवाई हथियार दागे गए। इनमें 477 ड्रोन और डिकॉयज, 60 मिसाइलें भी शामिल हैं। हमले के दौरान मध्य चेर्कासी क्षेत्र में एक बच्चे सहित 6 लोग घायल हो गए। लवीव क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है।

क्या कहना है यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का?

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रात भर में रूस ने यूक्रेन पर 537 हथियारों से हवाई हमला (Russia-Ukraine War) किया। इसमें 477 ड्रोन थे और 60 मिसाइलें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि, रूसी हमले को निष्क्रिय करने में जुटे F-16 विमान का पायलट मकस्यीम उस्तेमें को रूसी हमले की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही जेलेंस्की ने कहा, "F-16 के इस पायलट ने 7 हवाई लक्ष्यों को नष्ट कर दिया। उनके परिवार और साथियों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। इस हमले के बाद मैंने निर्देश दिया है कि उनकी मौत की सभी परिस्थितियों की जांच की जाए।"

Russia-Ukraine War

एक हफ्ते में ही रूस ने दागी 114 से अधिक मिसाइलें

यूक्रेन पर हुए हमले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है, "मॉस्को तब तक नहीं रुकेगा, जब तक उसके पास बड़े हमले (Russia Biggest attack on Ukraine) करने की क्षमता है। सिर्फ इस हफ्ते ही 114 से अधिक मिसाइलें, 1,270 से ज्यादा ड्रोन और करीब 1,100 ग्लाइड बम दागे गए हैं। पुतिन ने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि दुनिया की शांति की अपील के बावजूद वह युद्ध जारी रखेंगे। इस युद्ध को समाप्त किया जाना चाहिए।"

ये भी पढ़ें: Mann ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने की इमरजेंसी की आलोचना, खाने में 10% तेल कम करने की अपील

ये भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, करीब 50 घायल

Tags :
Russia attack on UkraineRussia attack on Ukraine NewsRussia Biggest attack on Ukrainerussia ukraine warRussia Ukraine war latest newsRussia Ukraine war latest updateRussian President Vladimir PutinUkraine F 16 Pilot DiedUkrainian President Zelenskyयूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्कीयूक्रेन पर रूस का हमलायूक्रेन पर हमलायूक्रेन पर हवाई हमलारूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article