PM Modi Mauritius Visit:12 मार्च को PM मोदी का मॉरीशस दौरा, नेशनल डे पर होंगे गेस्ट ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को मॉरीशस की यात्रा करेंगे, जहां वे 57वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे।

Rohit Agrawal
Published on: 22 Feb 2025 12:40 PM IST
PM Modi Mauritius Visit:12 मार्च को PM मोदी का मॉरीशस दौरा, नेशनल डे पर होंगे गेस्ट ऑफ ऑनर
X
PM Modi Mauritius Visit: PM नरेंद्र मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के दौरे पर रहेंगे। जहां वे देश के 57वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने इस बात की घोषणा की और पीएम मोदी के इस निमंत्रण को स्वीकार करने को अपने देश के लिए सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि PM मोदी का यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच एक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने खुद दी जानकारी

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने राष्ट्रीय सभा में ऐलान किया कि उन्होंने पीएम मोदी को राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था और यह खुशी की बात है कि उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

"ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति की मेजबानी हमारे लिए सम्मान": मॉरीशस के PM

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम ने कहा कि पीएम मोदी के आने से मॉरीशस की जनता को गर्व महसूस होगा। उन्होंने कहा, "यह हमारे देश के लिए सौभाग्य की बात है कि इतने प्रतिष्ठित नेता, जो बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद और हाल ही में पेरिस व अमेरिका की यात्राओं के बाद भी हमें यह सम्मान देने के लिए सहमत हुए हैं। उनकी यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच गहरे और घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है।"

बीते साल राष्ट्रपति मुर्मू थीं मुख्य अतिथि

पिछले साल 2024 में मॉरीशस के 56वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। उस समय मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था।

यात्रा के डिप्लोमेटिक मायने

भारत और मॉरीशस के सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से बेहद गहरे संबंध हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, मॉरीशस में करीब 8.94 लाख भारतीय और भारतीय मूल के लोग रहते हैं। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच न केवल राजनीतिक और व्यापारिक संबंध मजबूत हैं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह दौरा न केवल राजनयिक रिश्तों को नई ऊंचाई देगा बल्कि भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों को भी नई दिशा प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें:  Donald Trump on India Tariff: भारत पर टैरिफ लगाकर ही दम लेंगे ट्रंप, जानें अब क्या कहा? ट्रंप के ख़ास Kash Patel बने FBI के नए डायरेक्टर, जानिए भारत से इनका क्या नाता?
Rohit Agrawal

Rohit Agrawal

Next Story