पाक सेना पर फिर टूटा BLA का कहर, 90 जवानों को मार गिराने का बलूच आर्मी ने किया दावा

बलूचिस्तान के नोश्की में पाक सेना के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। आत्मघाती विस्फोट और रॉकेट हमले में कई जवान मारे गए।

Vyom Tiwari
Published on: 16 March 2025 3:24 PM IST
पाक सेना पर फिर टूटा BLA का कहर,  90 जवानों को मार गिराने का बलूच आर्मी ने किया दावा
X
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। इस बार बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान सेना के काफिले को निशाना बनाया है। ये हमला भारत में हुए पुलवामा हमले जैसा लग रहा है।

कैसे हुआ हमला?  

बलूचिस्तान के नोश्की में सेना के काफिले पर हमला किया गया, जिसमें सात बसें और दो कारें शामिल थीं। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 5 सैनिक मारे गए और 13 घायल हुए हैं। वहीं, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि हमले में करीब 90 सैनिक मारे गए हैं।

हमले की रणनीति  

- एक बस को विस्फोटकों से भरी गाड़ी (VBIED) से उड़ा दिया गया, जो संभवतः आत्मघाती हमला था। - दूसरी बस को रॉकेट लॉन्चर से निशाना बनाया गया, जब वह क्वेटा से ताफ्तान जा रही थी। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है नोश्की पुलिस अधिकारी (SHO) सुमालानी के अनुसार, कई घायल जवानों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को नोश्की और FC कैंप में इलाज के लिए ले जाया गया है।

सुरक्षा पर सवाल  

इस हमले ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। बलूचिस्तान में लंबे समय से सेना और आतंकियों के बीच संघर्ष चल रहा है, जो अब और तेज होता दिख रहा है।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने क्या कहा?

Pakistan Military Attacked बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बयान जारी कर बताया कि उनकी फिदायी इकाई मजीद ब्रिगेड ने नोशकी के आरसीडी हाईवे पर रखशान मिल के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया। इस काफिले में आठ बसें थीं, जिनमें से एक विस्फोट में पूरी तरह नष्ट हो गई। हमले के तुरंत बाद, BLA के फतेह दस्ते ने एक और बस को घेर लिया और उसमें मौजूद सभी सैनिकों को मार गिराया। इस पूरे हमले में पाकिस्तानी सेना के 90 जवानों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story