नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पेशावर में सेना का बड़ा एक्शन, 14 आतंकी ढेर, TTP को तगड़ा झटका

पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक कबायली जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में 14 आतंकवादियों को मार गिराया है।
01:33 PM Jun 04, 2025 IST | Vibhav Shukla
पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक कबायली जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में 14 आतंकवादियों को मार गिराया है।

पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक कबायली जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में 14 आतंकवादियों को मार गिराया है। सैन्य मीडिया विंग ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर जारी एक बयान के अनुसार, "2-3 जून, 2025 को, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया गया था।"

जारी है आतंकियों को खत्म करने का अभियान

ISPR के बयान में कहा गया कि सैनिकों ने क्षेत्र में आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा। भीषण गोलीबारी के बाद, 14 आतंकियों को मार गिराया गया। इसमें कहा गया, "क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों को खत्म करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।"

TTP के खिलाफ बड़ा एक्शन

बता दें कि, हाल ही में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कम से कम 41 आतंकवादी अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश के दौरान एक मुठभेड़ में मारे गए थे। यह मुठभेड़ उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले बिबक घर इलाके के पास हुई थी। मारे गए आतंकियों में अधिकांश अफगान नागरिक थे।

Tags :
afghanistan pakistan borderAnti-Terror Operationdatta khelispr statementnorth waziristanPakistan armyPakistan security forcestaliban infiltrationTerrorism in Pakistanttp militants

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article