तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, जानें क्या है इस यात्रा में ख़ास

Sri Lankan President India Visit श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आए हुए हैं। इस एक महत्वपूर्ण यात्रा के तौर पर देखा जा रहा है।

Vyom Tiwari
Published on: 16 Dec 2024 3:40 PM IST
तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, जानें क्या है इस यात्रा में ख़ास
X
Sri Lankan President India Visit: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके इन दिनों भारत दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को उनका नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संयुक्त रक्षा सेवाओं द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने अपने-अपने मंत्रियों, राजनयिकों और अधिकारियों से एक-दूसरे का परिचय कराया।

दिसानायके की 3 दिवसीय भारत यात्रा 

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा है जो उन्होंने सितंबर में राष्ट्रपति बनने के बाद की है। रविवार को दिल्ली में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने उनका स्वागत किया था। इस दौरान श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने X पर क्या लिखा ?

राष्ट्रपति दिसानायके ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान मुझे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलने और बातचीत करने का मौका मिला। हमारी बातचीत भारत और श्रीलंका के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने, निवेश के नए अवसर तलाशने, क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत करने और पर्यटन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही। ये चर्चाएं हमारे दोनों देशों के बीच रिश्तों को और गहरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं।’ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Srilanka President Anura Kumara) इन दिनों भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का पूरा कार्यक्रम क्या है और यह यात्रा भारत और श्रीलंका के रिश्तों के लिए क्यों खास मानी जा रही है, आइए इसे आसान शब्दों में समझते हैं।
  • 1. राष्ट्रपति दिसानायका अपनी भारत यात्रा के दौरान भारतीय राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत भी करेंगे।
  • 2. श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायका भारत और श्रीलंका के बीच व्यापार और निवेश को मजबूत करने के लिए दिल्ली में एक बिज़नेस इवेंट में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही, अपनी यात्रा के दौरान वे बोधगया भी जाएंगे।
  • 3. श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का सबसे नजदीकी समुद्री पड़ोसी है। यह प्रधानमंत्री के 'सागर' विज़न (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति में एक अहम भूमिका निभाता है।
  • 4. राष्ट्रपति दिसानायका की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने और आपसी फायदे वाले रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है।

ब्रिक्स में शामिल होना चाहता है श्रीलंका 

अनुरा कुमारा दिसानायके का भारत दौरा इस समय बहुत अहम है क्योंकि श्रीलंका अभी तक ब्रिक्स संगठन की सदस्यता हासिल नहीं कर पाया है। ब्रिक्स को दुनिया में एक बहुत महत्वपूर्ण संगठन माना जाता है, और श्रीलंका को इससे फायदा होने की उम्मीद है। इस दौरे के दौरान कर्ज के पुनर्गठन और दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है, जो श्रीलंका के लिए मददगार साबित हो सकती है। भारत की पड़ोस प्रथम नीति इस मामले में काफी कारगर हो सकती है। यह भी पढ़े:
Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story