Mexico Plane Crash: मेक्सिको में प्लेन क्रैश, सात लोगों की मौत
Mexico Plane Crash: दुनियाभर में हादसों में कमी नहीं आ रही है। अब मेक्सिको के सैन माटेओ एटेन्को में एक बड़ा हादसा सामने आया है। सैन माटेओ एटेन्को में एक प्राइवेट जेट इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस प्लेन क्रैश हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बता दें इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक बिल्डिंग से टकरा गया, जिसके कारण प्राइवेट जेट क्रैश हो गया।
प्लेन में थे आठ यात्री और दो क्रू मेंबर
बता दें मेक्सिको में हुए इस प्लेन क्रैश हादसे के बाद जो तस्वीर सामने आई वो विचलित करने वाली थी। यह घटना तब हुई जब विमान अकापुल्को से निकला था और मेक्सिको सिटी से लगभग 31 मील पश्चिम में स्थित टोलुका एयरपोर्ट जा रहा था। इस प्लेन में आठ यात्री और दो क्रू मेंबर मौजूद थे, लेकिन अभी सात लोगों के शव ही बरामद हुए हैं। फिलहाल बाकी तीन लोगों की तलाश की जा रही है। घटना को देखते हुए उनका जिन्दा बचना मुश्किल नज़र आ रहा है।मैदान पर लैंडिंग के समय हुआ हादसा
बता दें प्राइवेट जेट इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एक फुटबॉल मैदान पर उतरने वाला था, लेकिन इस दौरान पास में बनी एक बिल्डिंग की छत से टकरा गया, जिससे बड़ी आग लग गई। इसके बाद बिल्डिंग में भी आग लग गई और आग लगने की वजह से इलाके के करीब 130 लोगों को बाहर निकाला गया। मेक्सिको में हुए इस भयानक विमान दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र को दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन को बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू करना पड़ा।ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद पता चलेगा हादसे का कारण
मेक्सिको के सैन माटेओ एटेन्को में इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा एक छोटा प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। इस विमान दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा तकनीकी खराबी, खराब मौसम, मानवीय त्रुटि, या किसी अन्य किसी अप्रत्याशित कारण से हुआ..? हादसे के कारणों का पता जांच पूरी होने और ब्लैक बॉक्स के विश्लेषण के बाद ही पता चलेगा। ये भी पढ़ें: अमेरिका: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप ने बताया आतंकी हमला Next Story


