Life in Space: सुनीता विलियम्स कैसे धोती हैं बाल? शेविंग कैसे होती है? जानिए अंतरिक्ष यात्रियों की दिनचर्या

अंतरिक्ष में बाल धोना, शेविंग करना और रोजमर्रा की जिंदगी कैसी होती है? जानिए अंतरिक्ष यात्रियों की दिनचर्या और सुनीता विलियम्स के अनुभव।

Rohit Agrawal
Published on: 9 March 2025 10:47 AM IST
Life in Space: सुनीता विलियम्स कैसे धोती हैं बाल? शेविंग कैसे होती है? जानिए अंतरिक्ष यात्रियों की दिनचर्या
X
Life in Space: स्पेस में जीवन पृथ्वी से बिल्कुल अलग होता है। वहां गुरुत्वाकर्षण (ग्रेविटी) नहीं होता, जिसके कारण साधारण काम भी चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं। बता दें कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स फिलहाल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसी हुई हैं। हाल ही में उनके बालों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिप्पणी की थी। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि अंतरिक्ष यात्री वहां बाल कैसे धोते हैं, शेविंग कैसे करते हैं और उनकी दिनचर्या कैसी होती है।

स्पेस में बाल कैसे धोते हैं?

अंतरिक्ष में बाल धोना पृथ्वी की तरह आसान नहीं है। वहां पानी की हर बूंद अनमोल होती है, क्योंकि इसे पृथ्वी से ले जाया जाता है और फिर रिसाइकिल किया जाता है। अंतरिक्ष यात्री करेन न्यबर्ग, जिन्होंने 180 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में बाल धोने के लिए एक खास तरीका अपनाया जाता है। जानिए स्टेप बाइ स्टेप- 1.पानी का इस्तेमाल: अंतरिक्ष यात्री एक स्ट्रॉ जैसे नोजल वाले पानी के बैग का इस्तेमाल करते हैं। एक बार में केवल 0.2 लीटर पानी का ही उपयोग किया जा सकता है।
2.नो-रिंस शैम्पू:
अंतरिक्ष में नो-रिंस शैम्पू का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे बालों में लगाकर कंघी से ब्रश किया जाता है। 3.पानी का प्रबंधन: पानी को धीरे-धीरे बालों में लगाया जाता है और फिर उंगलियों से फैलाया जाता है। बाहर गिरने वाली पानी की बूंदों को सावधानी से इकट्ठा किया जाता है और एयर कंडीशनिंग सिस्टम में भेज दिया जाता है, जहां इसे रिसाइकिल किया जाता है। 4.बाल सुखाना: बालों को तौलिए से सुखाया जाता है। अंतरिक्ष में कपड़े धोने की सुविधा नहीं होती, इसलिए गंदे तौलिए को कचरे में डाल दिया जाता है।

अंतरिक्ष में शेविंग कैसे होती है?

स्पेस में शेविंग करना भी एक चुनौती है, लेकिन यह पृथ्वी की तरह ही किया जाता है। अंतरिक्ष यात्री वही रेजर और शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जो पृथ्वी पर करते हैं। हालांकि, बालों को काटने के लिए एक खास तरीका अपनाया जाता है। वैक्यूम अटैचमेंट: बाल काटने के लिए अंतरिक्ष यात्री वैक्यूम अटैचमेंट से लैस इलेक्ट्रिक क्लिपर का उपयोग करते हैं। यह वैक्यूम कटे हुए बालों को सोख लेता है, ताकि वे तैरकर अंतरिक्ष स्टेशन में न फैलें।
सावधानी:
गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण बाल तैरने लगते हैं, इसलिए वैक्यूम का उपयोग जरूरी होता है।

अंतरिक्ष में जीवन की अन्य चुनौतियां

अंतरिक्ष में जीवन केवल बाल धोने और शेविंग तक सीमित नहीं है। वहां हर छोटी-बड़ी गतिविधि में चुनौतियां होती हैं। खाना: अंतरिक्ष यात्री विशेष रूप से पैक किए गए खाद्य पदार्थ खाते हैं, जिन्हें गर्म करने के लिए माइक्रोवेव जैसे उपकरण होते हैं। खाने के दौरान खाने के टुकड़े तैरने न लगें, इसके लिए विशेष सावधानी बरती जाती है।
सोना:
अंतरिक्ष में सोने के लिए अंतरिक्ष यात्री खुद को स्लीपिंग बैग में बांध लेते हैं, ताकि वे तैरते हुए न उड़ें। एक्सरसाइज: गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को रोजाना व्यायाम करना पड़ता है।

सुनीता विलियम्स का अनुभव

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा पर हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में बिताए गए समय के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वह रोजाना अपने बालों में कंघी करती हैं, भले ही इससे बाल बेहतर लगें या नहीं। उनका कहना है कि यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा है, जो उन्हें पृथ्वी पर रहने का एहसास दिलाता है।
यह भी पढ़ें: सीरिया में फिर छिड़ा संघर्ष: महिलाओं को निर्वस्त्र कर गोली मारने तक, क्यों बिगड़े हालात? Elon Musk के SpaceX को बड़ा झटका! लॉन्च के बाद आसमान में ही क्रैश हो गया स्टारशिप
Rohit Agrawal

Rohit Agrawal

Next Story