बूंद-बूंद को तरसा पाकिस्तान, कराची एयरपोर्ट के वाशरूम से गायब पानी, इस एक्ट्रेस ने खोली पोल

हिना बेयात ने कराची एयरपोर्ट से वीडियो में बताया कि वॉशरूम में पानी नहीं है, लोग वुज़ू और टॉयलेट को परेशान हैं।

Vyom Tiwari
Published on: 30 May 2025 5:39 PM IST
बूंद-बूंद को तरसा पाकिस्तान, कराची एयरपोर्ट के वाशरूम से गायब पानी, इस एक्ट्रेस ने खोली पोल
X
पाकिस्तान में पानी की दिक्कत अब बस आम लोगों तक ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज तक भी पहुँच गई है। कराची का जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट जो देश का सबसे बिजी एयरपोर्ट है वहां भी पानी नहीं है। इस बात का खुलासा किया है फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना बेयात ने। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हिना बेयात ने ये वीडियो उसी दिन बनाया, जब पाकिस्तान ‘यौम-ए-तकबीर’ मना रहा था यानी वो दिन जब 1998 में पाकिस्तान ने न्यूक्लियर टेस्ट किए थे। वीडियो में हिना एयरपोर्ट पर खड़ी होकर कहती हैं कि आज के दिन पाकिस्तान अपनी "कामयाबी" सेलिब्रेट कर रहा है, लेकिन यहां एयरपोर्ट के वॉशरूम्स में पानी ही नहीं है। लोग वुज़ू करना चाह रहे हैं, बच्चे टॉयलेट जाना चाह रहे हैं लेकिन कहीं पानी नहीं मिल रहा।

एक्ट्रेस ने खोली पाकिस्तान की पोल 

हिना बेयात ने कहा कि पाकिस्तान में हर तरफ नई ट्रेनें, मेट्रो और बड़ी-बड़ी स्कीमों की बातें हो रही हैं, लेकिन असल में हालात कुछ और ही हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी चीजें तक ठीक से नहीं मिल रही हैं – जैसे टॉयलेट में पानी तक नहीं आता। अब सोचो, जब इतनी छोटी चीज़ें भी नहीं संभल पा रही हैं तो एयरपोर्ट, सरकारी संस्थान और बाकी सिस्टम का क्या हाल होगा? हिना ने ये भी पूछा कि आखिर हमारी हालत इतनी खराब कैसे हो गई और क्यों कोई नेता या अफसर ये मानने को भी तैयार नहीं कि इसमें उनकी कोई गलती है।

पहलगाम के बाद हालात हुए ख़राब 

इस वीडियो ने सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, भारत में भी सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा दी है। खासतौर पर तब, जब भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को फिलहाल रोक दिया है। ये फैसला भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया, जिसमें 25 हिंदू टूरिस्ट समेत 26 लोगों की जान चली गई। अब पानी की किल्लत और लगातार हो रहे आतंकी हमलों के चलते भारत ने सख्त कदम उठाए हैं। वहीं, पाकिस्तान में लोगों ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, खासकर पीएम शहबाज शरीफ की पॉलिसियों को लेकर। इसी बीच हिना बेयात का ये बोल्ड बयान सामने आया है, जिसमें वो बता रही हैं कि पाकिस्तान सिर्फ दिखावे वाले प्रोजेक्ट्स में अटका हुआ है, और असली ज़रूरतों पर ध्यान नहीं दे पा रहा।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story