मर गया भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की, हाफ़िज़ सईद का था ख़ास आदमी

अब्दुल रऊफ मक्की की शुक्रवार को लाहौर में मौत हो गई। जमात-उद-दावा के मुताबिक मक्की लंबे समय से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

Vyom Tiwari
Published on: 27 Dec 2024 4:56 PM IST
मर गया भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की, हाफ़िज़ सईद का था ख़ास आदमी
X
Abdul Rahman Makki death: मुंबई आतंकी हमलों का आरोपी और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के डिप्टी चीफ हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है।

हाफिज सईद का रिश्तेदार था मक्की

मक्की, जो मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का रिश्तेदार था और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) का उप प्रमुख था उसकी मौत हो गई है। जेयूडी के अनुसार अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

साल 2020 में छह महीने की हुई थी सजा

जेयूडी के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मक्की को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मक्की, जो जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद का रिश्तेदार था, को 2020 में आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में आतंकवाद रोधी अदालत ने छह महीने की सजा सुनाई थी। मक्की जेयूडी का उप प्रमुख था लेकिन सजा के बाद से वह ज्यादा चर्चा में नहीं रहा।

2023 में घोषित हुआ वैश्विक आतंकवादी 

पाकिस्तान मुत्तहिदा मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने कहा है कि मक्की पाकिस्तानी विचारधारा का समर्थक था। 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया था। इसके बाद उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई, उस पर यात्रा और हथियार रखने पर भी रोक लगा दी गई। मक्की को भारत समेत कई देशों में तलाशा जा रहा था।

संयुक्त राष्ट्र ने मक्की पर 20 लाख डॉलर का इनाम रखा था 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को शुक्रवार को जनाजे की नमाज के बाद शाम 5:15 बजे दफनाया जाएगा। अब्दुल रहमान मक्की आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद का करीबी रिश्तेदार था और संगठन में डेप्युटी लीडर के तौर पर कार्यरत था। मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने मक्की पर प्रतिबंध लगाते हुए उसके ऊपर 20 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित किया था।

मुंबई हमले से था कनेक्शन 

26 दिसंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया था, जिसमें सौ से ज्यादा लोग जान से हाथ धो बैठे थे। इस साल अप्रैल में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गई थीं कि इस हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़े:
Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story