नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

अज्ञातों के हमले से घायल हुआ हाफिज सईद, रावलपिंडी के सेना हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

पाकिस्तान के झेलम में अज्ञात हमलावरों ने हाफिज सईद पर हमला किया। वह घायल हुआ, जबकि उसका भतीजा अबू कताल मारा गया। रावलपिंडी में इलाज जारी।
01:43 PM Mar 16, 2025 IST | Vyom Tiwari
पाकिस्तान के झेलम में अज्ञात हमलावरों ने हाफिज सईद पर हमला किया। वह घायल हुआ, जबकि उसका भतीजा अबू कताल मारा गया। रावलपिंडी में इलाज जारी।

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान के झेलम में हुई गोलीबारी में घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए रावलपिंडी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर मंगला से मिलने के बाद लौट रहा था, तभी यह हमला हुआ। इस हमले में उसका भतीजा अबु कताल मारा गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि हाफिज सईद भी मारा गया है, लेकिन यह सच नहीं है। वह अभी जिंदा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज सईद

हाफिज सईद को 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। इससे पहले, 2006 में मुंबई ट्रेन धमाकों में भी उसका हाथ था। 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले में भी उसका नाम जुड़ा था। वह एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से उसे सौंपने की मांग की थी, लेकिन पाकिस्तान ने हमेशा उसे आतंकी मानने से इनकार किया है।

हाफिज का भतीजा अबू कताल की हुई हत्या 

पाकिस्तान के झेलम में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के भतीजे नदीम उर्फ अबू कताल की गोली मारकर हत्या कर दी। अबू कताल जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई थी और 41 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा, वह 1 जनवरी 2023 को राजौरी में हुए आतंकी हमले में भी शामिल था।

NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी था अबू कताल

अबू कताल, जो जमात उद-दावा का टॉप कमांडर था, एक हमले में मारा गया। इस हमले में उसका एक साथी भी मारा गया। अबू कताल जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों की साजिश रचने के लिए कुख्यात था और संगठन का एक अहम सदस्य था। वह 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का नजदीकी सहयोगी था। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया था।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
26/11 mastermind26/11 मास्टरमाइंडAbu Katal killedHafiz Saeed attackHafiz Saeed latest newsHafiz Saeed nephew killedIndia Most Wanted terroristJhelum shootingMumbai attack mastermindPakistan terror attackRawalpindi army hospitalअबू कताल की हत्याझेलम गोलीबारीपाकिस्तान में आतंकी हमलाभारत का मोस्ट वांटेड आतंकीमुंबई हमला मास्टरमाइंडरावलपिंडी सेना अस्पतालहाफिज सईद का भतीजा मारा गयाहाफिज सईद की ताजा खबरहाफिज सईद हमला

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article