अवैध प्रवासियों के निर्वासन पर ट्रंप का ऐलान, भ्रष्टाचार खत्म कर लोगों का शासन बहाल कर रहा हूं

राष्ट्रपति ट्रंप ने अवैध विदेशी नागरिकों के निर्वासन को लेकर सख्त रुख अपनाया। जानें उनकी नीतियों और कार्रवाई का विवरण।

Girijansh Gopalan
Published on: 24 Feb 2025 1:02 AM IST
अवैध प्रवासियों के निर्वासन पर ट्रंप का ऐलान, भ्रष्टाचार खत्म कर लोगों का शासन बहाल कर रहा हूं
X
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अवैध विदेशी नागरिकों के निर्वासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन भ्रष्टाचार को खत्म करने और अमेरिका में कानून का शासन बहाल करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने यह बात वाशिंगटन के बाहर कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) को संबोधित करते हुए कही।

ट्रंप का सख्त रुख

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हम धोखेबाजों, ठगों और डीप स्टेट नौकरशाहों (बाहरी ताकतें जो सरकार के निर्णयों को प्रभावित कर सकती हैं) को घर भेज रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि अवैध विदेशी अपराधियों को निर्वासित किया जा रहा है और यह उनकी प्रमुख नीति है। ट्रंप ने कहा, "हम भ्रष्टाचार को खत्म कर रहे हैं और लोगों का शासन बहाल कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि अमेरिकी आव्रजन प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन किए जा रहे हैं और अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अवैध अप्रवासियों पर प्रतिबंध

राष्ट्रपति ट्रंप ने 20 जनवरी को पदभार संभालने के बाद ही अवैध अप्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। उनका मानना है कि अन्य देशों के लोग अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते हैं और अपराध करते हैं। इसके अलावा, अवैध प्रवासी अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों को भी प्रभावित करते हैं। ट्रंप ने कहा, "यहां नौकरियों का एक बड़ा हिस्सा आप्रवासियों के पास है, यही कारण है कि अमेरिकियों को नौकरियां नहीं मिलतीं।"

होमलैंड सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

होमलैंड सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि तीन फरवरी तक उसके एजेंटों ने 8,768 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, 2022 तक, अनधिकृत अप्रवासी कुल अमेरिकी आबादी का 3.3 प्रतिशत और विदेश में जन्मी आबादी के 23 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ट्रंप की नीतियों का असर

ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों का असर अमेरिका में दिखने लगा है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है और बड़े पैमाने पर निर्वासन किए जा रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिका की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है। ये भी पढ़ें:Novovirus का नया वैरिएंट GII.17 बना मुसीबत, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, जानें लक्षण और बचाव
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story