Wednesday, June 11, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

कांगो में आग लगने के बाद पलटी नाव, 50 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

मंगलवार की रात यह दिल दहला देने वाला हादसा उस वक्त हुआ जब लगभग 400 यात्रियों को लेकर जा रही नाव में आग लग गई। दुर्घटना में कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
featured-img

अफ्रीका के मध्य में बसे देश कांगो से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। कांगो नदी में एक मोटरबोट में अचानक आग लग गई और उसके बाद नाव पलट गई। इस हादसे में अब तक कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार की रात यह दिल दहला देने वाला हादसा उस वक्त हुआ जब लगभग 400 यात्रियों को लेकर जा रही नाव में आग लग गई। नाव ‘एचबी कोंगोलो’ मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जब नाव मबंडाका शहर के पास पहुंची, तभी इसमें आग भड़क उठी। नाव लकड़ी से बनी थी और उसमें इंजन लगा हुआ था, जिससे आग और तेजी से फैल गई।

खाना बनाते समय बोट पर लगी आग, गूंज उठी लोगों की चीख-पुकार

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, एक महिला नाव पर खाना बना रही थी, और उसी दौरान आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्री घबरा गए और नाव पलट गई। दर्जनों महिलाएं और बच्चे नदी में कूद पड़े, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें तैरना नहीं आता था। अधिकतर की मौत डूबने से हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाव आग की लपटों में घिरी हुई है और लोग चीखते-चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगा रहे हैं। कुछ लोगों को नदी से सुरक्षित निकाला गया है, लेकिन कई अब भी लापता हैं।

Congo Boat Fire Accident

बचाव अभियान में जुटे हैं राहत दल

रेड क्रॉस की टीमें और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटे हुए हैं। दर्जनों घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि लगभग 100 लोगों को मबंडाका टाउन हॉल में अस्थायी आश्रय दिया गया है। बुधवार सुबह से ही डाइवर्स और राहतकर्मी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कई दर्दनाक नाव दुर्घटनाएं

कांगो में इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है। पिछले कुछ महीनों में कांगो में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही गत माह मार्च 2025 में भी एक नाव दुर्घटना में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें कई फुटबॉल खिलाड़ी भी थे। गत वर्ष दिसंबर 2024 में कांगो की बुसिरा नदी में दो अलग-अलग नाव हादसों में कुल 63 लोगों की मौत हुई थी। उससे पहले अक्टूबर 2024: किवु झील में नाव पलटने से 78 लोगों की जान चली गई थी। इन घटनाओं से साफ है कि कांगो में नाव परिवहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:

Iran News: ईरान ने दिखाई अपनी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल को दी चुनौती

American Lifetime Prison: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति को 35 साल की सजा, बेहद शर्मनाक है हरकत

America Terrif: वेनेजुएला से तेल खरीदने वालों पर अमेरिकी टैरिफ ! क्या भारत का बिगाड़ेगा गणित ?

ट्रेंडिंग खबरें

Lalu Yadav Birthday: लालू यादव ने जन्मदिन पर मेज पर पैर रख तलवार से काटा केक, कुछ इस अंदाज में मिल रही बधाइयां

राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुलझ गई गुत्थी! SIT पूछताछ में सोनम ने कबूला जुर्म, मर्डर केस में कई अहम खुलासे

"मैंने ही करवाया अपने पति का कत्ल..." राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम का कबूलनामा

आषाढ़ माह में इन 5 चीजों का सेवन है निषेध, जानिए क्यों

Trump Elon Musk Fight: ट्रंप-मस्क की लड़ाई इस मोड़ पर आई, टेस्ला के CEO एलन मस्क को अब हो रहा पछतावा

आज कराया जाएगा भगवान जगन्नाथ को स्नान, शुरू हो जायेगा 15 दिनों का एकांतवास

AC Temperature Rule: AC के तापमान पर सरकार का नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं कर पाएंगे सेट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज