सिर्फ नाम का रह गया था BIMSTEC, पीएम मोदी के नेतृत्व ने इसमें फूंकी जान

थाईलैंड में BIMSTEC शिखर सम्मेलन जारी है, जिसमें भारत समेत 7 देश शामिल हैं। 2016 के बाद भारत ने इसे नई गति दी, SAARC की जगह मजबूत विकल्प बनाया।

Vyom Tiwari
Published on: 4 April 2025 10:54 AM IST
सिर्फ नाम का रह गया था BIMSTEC, पीएम मोदी के नेतृत्व ने इसमें फूंकी जान
X
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इस समय BIMSTEC शिखर सम्मेलन हो रहा है, जिसमें भारत समेत 7 देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। बिम्सटेक की शुरुआत तो 1997 में हुई थी, लेकिन इसे असली गति 2016 के बाद मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे फिर से सक्रिय करने में बड़ी भूमिका निभाई है। 2016 में गोवा में हुए BRICS सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने बिम्सटेक देशों के नेताओं से मुलाकात की और इस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यह भारत की उस रणनीति का हिस्सा था, जिसमें सार्क (SAARC) की जगह बिम्सटेक को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया, खासकर जब भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सार्क शिखर सम्मेलन रद्द हो गया था। पीएम मोदी ने बिम्सटेक को एक मजबूत क्षेत्रीय सहयोग मंच बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

भारत के नेतृत्व में बिम्सटेक का हुआ विस्तार 

बिम्सटेक को नई गति और दिशा देने में भारत की अहम भूमिका रही है। 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक देशों के नेताओं को अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया, जिससे इस संगठन की अहमियत और पहचान और बढ़ गई। उनकी ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ और ‘एक्ट ईस्ट नीति’ ने बिम्सटेक को और मजबूती दी। इसके साथ ही, ‘महासागर दृष्टि’ और ‘हिंद-प्रशांत दृष्टि’ से इस संगठन को और गति मिली। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिम्सटेक चार्टर को अंतिम रूप दिया गया और 2022 में हुए पांचवें शिखर सम्मेलन में इसे मंजूरी मिली। उन्होंने बिम्सटेक को बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में संपर्क, समृद्धि और सुरक्षा का सेतु बनाने का विजन पेश किया। साथ ही, व्यापार, निवेश, पर्यावरण, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसे 14 अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। भारत ने बिम्सटेक को हर तरह का समर्थन और संसाधन दिए, जिससे इसकी कार्यक्षमता बेहतर हुई। आज बिम्सटेक अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भारत के नेतृत्व पर निर्भर है। इस संगठन में भारत के अलावा थाईलैंड, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और म्यांमार भी शामिल हैं, और ये सभी देश अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

BIMSTEC में किस देश की क्या जिम्मेदारी?

भारत- सुरक्षा बांग्लादेश- व्यापार, निवेश और विकास भूटान- पर्यावरण, जलवायु म्यांमार- कृषि और खाद्य सुरक्षा नेपाल- जनसंपर्क, सांस्कृतिक जुड़ाव श्रीलंका- विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार थाईलैंड- कनेक्टिविटी

हाल में बिम्सटेक ग्रुप में क्या क्या हुआ?

फरवरी 2024 में दिल्ली में बिम्सटेक एक्वेटिक चैंपियनशिप अगस्त 2024 में दिल्ली में बिम्सटेक बिजनेस समिट नवंबर 2024 में कटक में बाली यात्रा में बिम्सटेक सांस्कृतिक मंडली की भागीदारी फरवरी 2025 में सूरजकुंड मेले में बिम्सटेक मंडप फरवरी 2025 में अहमदाबाद में बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन फरवरी 2025 में दिल्ली में बिम्सटेक युवा नेतृत्व वाली जलवायु परिवर्तन कॉन्फ्रेंस फरवरी 2024 में बिम्सटेक-भारत समुद्री अनुसंधान नेटवर्क लॉन्च किया गया

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story