International Women’s Day 2024: हरा,सफेद और बैंगनी रंग से क्या है महिला दिवस का गहरा कनेक्शन? जानें इसके पीछे की वजह

Juhi Jha
Published on: 6 March 2024 5:10 PM IST
International Women’s Day 2024: हरा,सफेद और बैंगनी रंग से क्या है महिला दिवस का गहरा कनेक्शन? जानें इसके पीछे की वजह
X
International Women’s Day 2024: हर साल 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2024) मनाया जाता है। इस दिन की शुरूआत अमेरिका में महिला आंदोलन के द्वारा हुई थी। जिसमें 15 हजार से ज्यादा कार्यरत महिलाओं ने अपने हक के लिए बड़ा आंदोलन किया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा काफी साल बाद 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। वहीं इस दिवस को मनाने के लिए कुछ खास रंगों का प्रयोग किया जाता है। जिसमें हरा,सफेद और बैंगनी रंग महत्वपूर्ण है। इन तीनों रंगों का प्रयोग महिला दिवस के दिन विशेष रूप से किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि महिला दिवस के दिन​ सिर्फ इन तीन रंगों को ही प्राथमिकता क्यों दी जाती है और इस दिवस के लिए सिर्फ इन तीनों रंगों का ही चयन क्यों किया गया? तो आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताने जा रहे है।
आखिर क्यों चुना गया बैंगनी, हरा और सफेद रंग :-
International Women’s Day 2024 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को खास दिखाने व प्रदर्शित करने के लिए बैंगनी, हरा और सफेद रंग चुना गया। जानकारी के अनुसार यह तीनों रंग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कैंपेन को दर्शाते है। कैंपेन के अनुसार बैंगनी रंग गरिमा और न्याय का प्रतीक माना जाता है तो वहीं हरा रंग उम्मीद व आशा का प्रतीक और सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक माना गया है अर्थात यह तीनों रंग महिलाओं के लिए गरिमा, शुद्धता, उम्मीद और न्याय का प्रतीक माना जाता है। वहीं इन तीनों रंग का चयन 1908 में ब्रिटेन की वीमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन यानी डब्ल्यूएसपीयू द्वारा तय किया गया था। यह महिला दिवस के आयोजन में महत्वपूर्ण स्थान रखते है।
भारत में ऐसे मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:-
International Women’s Day 2024 08 मार्च को पूरी दुनिया में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजन किए जाते है। जैसे इटली इस खास अवसर पर लोग एक दूसरे को छुई-मुई का फूल देते हैं। तो वहीं अमेरिका में इस दिन का खास और ऐतिहासिक दिन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका में राष्ट्रपति महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। वहीं चीन में इस दिन महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दे दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ भारत में महिलाओं के सम्मान के उपलक्ष्य में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जहां पर समाज में उनके द्वारा दिए गए योगदान और उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है। यह भी देखें:- Dark Parle-G: सोशल मीडिया पर Dark Parle-G की तस्वीरे हुई वायरल, क्या मार्केट में आ गया है पारले जी का चॉकलेट फ्लेवर ?
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story