भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, जेमिमा ने खेली तूफानी पारी

Surya Soni
Published on: 22 Dec 2025 7:39 AM IST
भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, जेमिमा ने खेली तूफानी पारी
X
INDW vs SLW 1st T20: भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को आठ विकेट से मात दी। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस मुकाबले में भारत की तरफ से जेमिमा रोड्रिगज ने तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

श्रीलंका ने दिया 122 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम की गेंदबाज़ों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 121 रनों पर ही रोक दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका ने छह विकेट पर 121 रन का स्कोर बनाया। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में ओपनर बल्लेबाज विष्मी गुणरत्ने ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। उनके अलावा हसिनी परेरा ने 20 और हर्षिता समरविक्रमा ने 21 रन का योगदान दिया।

जेमिमा ने खेली तूफानी पारी

भारत के सामने श्रीलंका ने जीत के लिए 122 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने यह मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा ने तूफानी पारी खेली। जेमिमा ने अपनी इस पारी में 44 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें 10 चौके भी शामिल रहे। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 25 रन का योगदान दिया। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 32 गेंद रहते आठ विकेट से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

शेफाली वर्मा नहीं खेल पारी बड़ी पारी

इस मैच में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। टीम इंडिया में प्रतिका रावल के चोटिल होने के चलते टीम में जगह बनाने में कामयाब रही शेफाली वर्मा की ख़राब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत दो चौकों के साथ की। लेकिन वह इसे ज्यादा देर तक जारी नहीं रख सकीं। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर जमाया कब्जा, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रनों से हराया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम एलान, शुभमन गिल को नहीं मिली जगह
Surya Soni

Surya Soni

Next Story