Love Jihad: इंदौर में शादीशुदा मुस्लिम युवक ने जैन बन मैनेजर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, बनाए संबंध, ऐसे खुला राज

Prashant Dixit
Published on: 29 April 2024 4:52 PM IST
Love Jihad: इंदौर में शादीशुदा मुस्लिम युवक ने जैन बन मैनेजर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, बनाए संबंध, ऐसे खुला राज
X
Love Jihad: इंदौर में एक मुस्लिम समुदाय के युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया है। उस युवक ने युवती से जैन बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। अपनी मौसी के खाली घर पर बुलाकर कई बार यौन संबंध बनाएं। जब युवती को शक हुआ। तो उसने जानकारी जुटाई। तब पता चला युवक मुस्लिम और शादीशुदा है। यह सामने आने पर युवती ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
मुस्लिम और शादीशुदा होने का सच
इस युवक के मुस्लिम और शादीशुदा होने का सच सामने आने के बाद युवती चंदन नगर थाने पहुंची। यहां से द्वारकापुरी थाने भेजा गया। जहां घटनास्थल सुखलिया का होने के कारण द्वारकापुरी पुलिस (Love Jihad) ने शून्य पर मामला हीरानगर पुलिस को सौंप दिया है। पीड़िता युवती ने आरोपी के खिलाफ नाम बदलकर दोस्ती करने, धार्मिक पहचान छुपाने और शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज कराया है।
यह भी पढ़े: एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन लिया वापस...
इश्योरेंस काम के दौरान मुलाकात
इस केस का आरोपी फर्नीचर बनाने के काम से जुड़ा हुआ है। उस पीड़िता से इश्योरेंस के काम के दौरान ही आरोपी की दोस्ती हुई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मोहम्मद शाहरुख पुत्र मोहम्मद रईस निवासी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। जिसके बाद प्रकरण पर अग्रिम कार्रवाई के लिए मामला हीरा नगर पुलिस को सौंपा गया है। वही पीड़िता ने कहा एक साल पहले इंश्योरेंस के काम के चलते आरोपी से पहचान हुई।
यह भी पढ़े: आचार संहिता उल्लंघन मामले में पीएम मोदी पर 6 साल के प्रतिबंध की मांग, हाईकोर्ट में याचिका पर...
युवती से शारीरिक संबंध बनाए
उसे आरोपी ने नाम यश जैन बताया था। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग होने लगी। उसे लेकर यश ने पीड़िता से कहा कि सीरियस और शादी करना चाहता है। उस पर पीड़िता ने यकीन कर लिया और दोनों मिलने लगे। यश ने पीड़िता से एमआर 10 सुखलिया इलाके में मौसी के मिलना शुरू किया। इस दौरान शादी (Love Jihad) की बात करते हुए उसने युवती से तीन से चार बार शारीरिक संबंध बनाए।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story