इंडोनेशिया के सुमात्रा में बाढ़ ने बरपा कहर, अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत

Surya Soni
Published on: 30 Nov 2025 4:03 PM IST
इंडोनेशिया के सुमात्रा में बाढ़ ने बरपा कहर, अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत
X
Indonesia floods: एक तरफ श्रीलंका में चक्रवात 'दितवाह' का कहर देखने को मिला है। उसका असर अब भारत में दिखने लगा हैं। श्रीलंका से पहले एक और देश बाढ़ के कहर से त्रस्त नज़र आया। इंडोनेशिया के सुमात्रा में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते बाढ़ का कहर देखने को मिला है। इंडोनेशिया में भीषण बारिश और बाढ़ में 300 से ज्यादा मौतें हो गई हैं। इसके अलावा सैकड़ों अभी भी लापता हैं। Indonesia floods

सड़कें टूट गईं, पुल बह गए

इंडोनेशिया के सुमात्रा में बाढ़ से भयानक मंज़र बना हुआ हैं। इस बाढ़ में सुमात्रा के सिबोल्गा और तपनौली में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ हैं। इंडोनेशिया के इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश के चलते बाढ़ आने से कई सड़कें टूट गईं। इसके अलावा कई पुल पानी के तेज बहाव में बह गए। कई गांवों का शहरों से कनेक्शन कट गया है। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने अब तक 300 लोगों की जान ले ली है।
Indonesia floods

लूटपाट कर रहे लोग

इंडोनेशिया के सुमात्रा में बाढ़ से स्थिति काफी बिगड़ गई हैं। लोगों को कई दिनों से भोजन-पानी की व्यवस्था नहीं हुई हैं। भोजन और पीने के पानी की भारी किल्लत के चलते लोगों को बंद पड़ी दुकानों में लूटपाट करनी पड़ रही हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहे हैं। कैसे लोग पानी में चलकर बंद पड़ी दुकानों और गोदामों में घुस रहे हैं।

करीब 35000 लोग बेघर

इंडोनेशिया के सुमात्रा में बिगड़ी स्थिति को काबू में लाने के लिए सरकार कई प्रयास भी कर रही हैं। लेकिन पानी का स्तर अधिक होने के चलते राहत-बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही हैं। इंडोनेशिया में बाढ़ से अब तक करीब 35000 लोग बेघर हो चुके हैं। हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। कई गांवों में बिजली और मोबाइल नेटवर्क ठप हैं।
ये भी पढ़ें: चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
Surya Soni

Surya Soni

Next Story