Arabian Sea में भारतीय नौसेना ने दो जहाजों को लुटेरों से छुड़ाया, इतने पाकिस्तानियों को भी बचाया

Prashant Dixit
Published on: 30 Jan 2024 12:53 PM IST
Arabian Sea में भारतीय नौसेना ने दो जहाजों को लुटेरों से छुड़ाया, इतने पाकिस्तानियों को भी बचाया
X
Arabian Sea: भारतीय नौसेना ने पिछले 24 घंटे के अंदर अरब सागर (Arabian Sea) में समुद्री लुटेरों की दो कोशिशों को नाकाम किया है। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने ईरान के एफवी ईमान को बचाने के बाद एक और जहाज अल नईमी को लुटेरों के से छुड़ाया है। सूत्रों से पता चला अभियान में भारत के मरीन कमांडोज ने भी हिस्सा लिया था।
नौसेना ने लुटेरों से दो जहाज बचाएं
भारत की नौसेना ने 28-29 जनवरी को अरब सागर में दो जहाजों को अपहरण होने से बचाया है। नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने पहले रविवार को ईरानी जहाज एफवी को लुटेरों से बचाया था। जिसके बाद सोमवार को अरब सागर (Arabian Sea) में स्पेशल ऑपरेशन के तहत अल नईमी जहाज को सोमालिया के लुटेरों से बचाया है। इससे पहले भी कई बार भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं की ओर से निशाना बनाए गए जहाजों को छुड़ाया है।
यह भी पढ़े: सरकार ने मंगलवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक, शांतिपूर्ण सत्र चलाने पर हो सकती बात
इतने पाकिस्तानी लोगों को बचाया भारतीय नौसेना की ओर से बताया गया कि सोमालिया के पूर्वी तट पर सफल अभियान में आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी और चालक दल के 19 सदस्यों को बचाया है। आईएनएस सुमित्रा ने कुल अरब सागर में 36 चालक दल समेत 17 ईरानी व 19 पाकिस्तानी नागरिकों के साथ दो जहाजों को 24 घंटे के अंदर बचाया है। जिसके बाद भारतीय नौसेना ने लगातार होते लुटेरों के हमले में अरब सागर (Arabian Sea) की निगरानी तेज कर दी है।
भारत के संबंधित जहाजों पर हमले
भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे लाइबेरिया के ध्वज वाले एमवी केम प्लूटो पर 23 और 21 दिसंबर को अरब सागर (Arabian Sea) के पश्चिमी तट पर ड्रोन से हमला किया गया था। इसके अलावा 14 दिसंबर को अन्य घटना में भी समुद्री डाकुओं ने माल्टा के ध्वज वाले एमवी रुएन का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद भारत को आने वाले एक तेल के टैंकर को दक्षिणी लाल सागर में संदिग्ध ड्रोन हमले का सामना करना पड़ा था। जिसमें 25 भारतीय चालक दल के सदस्यों की एक टीम मौजूद थी।
यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2024 में क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करेगी बसपा, इन राज्यों में बातचीत जारी
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्श न,बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story