गर्मी का तांडव जारी! 44 डिग्री तापमान से झुलसी जिंदगी...जानिए बारिश की उम्मीद कब?

Rajesh Singhal
Published on: 7 April 2025 10:07 AM IST
गर्मी का तांडव जारी! 44 डिग्री तापमान से झुलसी जिंदगी...जानिए बारिश की उम्मीद कब?
X
 India Weather Forecast: अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम अपना अलग ही रूप दिखा रहा है। एक तरफ तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और हीट वेव का खतरा लगातार बना हुआ है, तो दूसरी ओर कुछ राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने की खबरें हैं। कहीं आसमान से आग बरस रही है, तो कहीं गरज-तड़क के साथ हो रही है बरसात। ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल है ....अब आगे मौसम कैसा रहेगा? जानिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजाअपडेट। ( India Weather Forecast) केरल और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई। असम, मेघालय और तटीय आंध्र प्रदेश में ओले गिरे। गुजरात और दक्षिण पश्चिम राजस्थान में गर्म हवाएं चलीं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आंधी-तूफान ने कहर बरपाया।

हीटवेव अलर्ट! उत्तर भारत तपेगा

पूर्वी बिहार और इसके आसपास के इलाकों में इस वक्त साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। यहां से एक टर्फ लाइन निम्न क्षोभमंडल में पूर्वी विदर्भ तक फैली हुई है, जबकि दूसरी टर्फ लाइन महाराष्ट्र के मराठवाड़ा से होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इन सिस्टम्स के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अगले 4 से 5 दिनों तक तेज गर्मी और हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे प्रभाव से आने वाले 2 दिनों तक लो एरिया प्रेशर बना रहेगा। इसके प्रभाव से अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत में 7-10 अप्रैल के दौरान बारिश के साथ आंधी-तूफान आएगा। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी चलेगी। झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम में भी बारिश के साथ ओले गिरेंगे। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है।

44 डिग्री पहुंचा तापमान

देश में रविवार को गुजरात के कांडला स्थित सौराष्ट्र और कच्छ में अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर पूर्वानुमान तापमान की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत, महाराष्ट्र और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों में अधिकतम पारा में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जिसके बाद 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। मध्य भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। अगर पूर्वी भारत की बात करें तो वहां अगले 2 दिनों में पारा में कोई परिवर्तन नहीं होगा। गुजरात में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। आईएमडी ने अगले 7 दिनों के लिए हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ में भीषण गर्मी पड़ेगी। गुजरात रीजन, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी है। पश्चिमी राजस्थान में ऑरेंज चेतावनी जारी है। तटीय गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में उमस भरा मौसम रहेगा।
यह भी पढ़ें:  UCC का वक्त आ गया! कर्नाटक हाईकोर्ट की चेतावनी ने धर्म आधारित कानूनों पर सवाल उठाए
यह भी पढ़ें: लद्दाख-सियाचिन पर आसमानी कहर! भारत तैनात करेगा 156 हेलीकॉप्टर्स…चीन-पाक की हालत पतली
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story