अंडर-19 एशिया कप का खिताब पाकिस्तान ने जीता, भारत को फाइनल में हराया

Surya Soni
Published on: 21 Dec 2025 7:24 PM IST
अंडर-19 एशिया कप का खिताब पाकिस्तान ने जीता, भारत को फाइनल में हराया
X
U19 Asia Cup Final: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 348 रनों का टारगेट रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया की अंडर-19 टीम सिर्फ 156 रन ही बना सकी। इस खिताबी भिड़ंत को पाकिस्तान ने 191 रनों से अपने नाम करते हुए पहली बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया।

समीर मिन्हास की तूफानी पारी

इस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाज़ी की। पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज़ समीर मिन्हास की तूफानी पारी देखने को मिली। समीर मिन्हास ने इस मैच में 172 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। इस फाइनल मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवरों में आठ विकेट पर 347 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा अहमद हुसैन के बल्ले से 56 रन निकले।

भारत की बल्लेबाज़ी रही नाकाम

इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 348 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारतीय टीम महज 156 रनों पर ऑल-आउट हो गई। पाकिस्तान ने यह मुकाबला 191 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान ने 2012 के बाद पहली बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा , एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल,दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह,हेनिल पटेल। पाकिस्तान- उस्मान खान, समीर मिन्हास, शाहजेब खान, साद बेग (विकेटकीपर), फरहान यूसुफ (कप्तान),फहम उल हक, मोहम्मद रियाज़ुल्लाह, मोहम्मद तैयब आरिफ, हारून अरशद, अली रजा, अब्दुल सुभान। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर जमाया कब्जा, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रनों से हराया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम एलान, शुभमन गिल को नहीं मिली जगह
Surya Soni

Surya Soni

Next Story