India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया एलान

Pushpendra Trivedi
Published on: 10 May 2025 6:22 PM IST
India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया एलान
X

India Pakistan Ceasefire: नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का एलान हो गया है। आज शाम 5 बजे से युद्धविराम की शुरुआत हो गई। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी। शनिवार को सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का ऐलान किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।

दोनों देशों के बीच सहमति

प्रेस कांफ्रेंस करते हुए विक्रम मिसरी ने कहा कि 12 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन किया। इसके बाद दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बनी। सीजफायर आज 5 बजे से लागू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह सीजफायर भारत की शर्तों पर हुआ है। 12 मई को फिर सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) की वर्ता होगी। शाम 6.15 बजे रक्षा मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा करेगा।

नहीं होगी लड़ाई

दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। शनिवार शाम 5 बजे के बाद से दोनों देशों के बीच किसी प्रकार की लड़ाई नहीं होगी। बता दें कि भारत की ओर से हुए जवाबी हमले में पाकिस्तान को उसकी नानी याद आ गई। इस अटैक में भारत को भी काफी परेशानी हुई और कुछ लोगों ने अपनी जान गवांईं। पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। फिलहाल, युध्द टल गया है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने दी सीजफायर की जानकारी

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा: "भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। भारत ऐसा करना जारी रखेगा।"

यह भी पढ़ें:

भारत का ऐतिहासिक फैसला: अब हर आतंकी हमला युद्ध की घोषणा माना जाएगा

पाकिस्तान के हथियार बने शोपीस! जानिए कैसे मिसाइल से लेकर ड्रोन तक निकले सिर्फ़ धुआं छोड़ती फुलझड़ियां?

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story