IND vs SA 1st ODI: रांची में पहला वनडे मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Surya Soni
Published on: 30 Nov 2025 11:25 AM IST
IND vs SA 1st ODI: रांची में पहला वनडे मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
X
IND vs SA 1st ODI Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कुछ ही देर में खेला जाना हैं। दोनों टीम के बीच यह मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में जीत से खाता खोलना चाहेगी। इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया में कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बिना मैदान पर उतरेगी।

रांची में दिखेगा ओस फेक्टर (IND vs SA 1st ODI Pitch Report)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं। इस मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलती हैं। हालांकि यहां शाम के समय ओस फेक्टर रहेगा। इससे दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता हैं। इस मैदान पर अब तक कुल छह मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को तीन में जीत मिली और दो में हार का सामना करना पड़ा हैं।

कैसा रहेगा आज रांची का मौसम

क्रिकेट मैच से पहले फैंस मौसम को लेकर काफी चिंता में रहते हैं, क्योंकि कई बार बारिश के चलते मैच में रूकावट होने से मज़ा किरकिरा हो जाता हैं। हालांकि भारत और अफ्रीका के बीच इस मैच को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही हैं। रांची में रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी

हाल ही में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था। अफ्रीका के खिलाफ इस तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए। टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद गिल टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। कोहली और रोहित शर्मा दोनों टीम में लौट रहे हैं। किसी भी समय उन दोनों का महत्व बहुत बड़ा है।
ये भी पढ़ें:
एक बार फिर स्टेडियम में दिखेंगे एमएस धोनी!, रांची में बढ़ाएंगे टीम इंडिया जोश भारत-साउथ अफ्रीका पहला वनडे आज, देखें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Surya Soni

Surya Soni

Next Story