Weather Update: देश के इन 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 22 जून तक के लिए अलर्ट जारी, कई शहर जलमग्न
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 जून के दौरान बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान और ओडिशा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 19, 22 और 23 जून को सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (IMD Weather Update 19 June) हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 और 20 जून के लिए झारखंड और ओडिशा के लिए भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट (Red Alert for Heavy Rain) जारी किया है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है। इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून शुरू होने के साथ भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (गुरुवार, 19 जून को) बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 19 और 20 जून को झारखंड में बारिश (Heavy Rain Alert) होने की संभावना है। आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 19 से 24 जून के बीच गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
गुजरात में भारी बारिश गुजरात के कई स्थानों पर भारी बारिश से जनजीवन (Weather Update) अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण अहमदाबाद और गांधीनगर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। गांधीनगर के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। महात्मा मंदिर अंडरपास में पानी जलभराव से लोग खासा परेशान हैं।#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/wFA7wpIlWl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2025
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना सकती है। यहां मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। आज दिल्ली-NCR में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है।#WATCH गांधीनगर, गुजरात: शहर के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ।
वीडियो महात्मा मंदिर अंडरपास की है। pic.twitter.com/gYWmCNEMUq — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2025
बारिश के बावजूद मतदान केंद्र पर पहुंच रहे लोग
देश के चार राज्यों में विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। गुजरात की विसवादर, कडी, पश्चिम बंगाल की कालीगंज, पंजाब की लुधियाना पश्चिम और केरल के नीलांबुर में मतदान सुबह सात बजे से मतदान जारी है। बारिश के बीच, मतदाता नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव में वोट डालने के लिए सरकारी लोअर प्राइमरी स्कूल, वीट्टीकुथ में मतदान केंद्र संख्या 184 पर पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र में भी भारी बारिश महाराष्ट्र के कई शहरों में पिछले कुछ घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव से समस्या से लोग परेशान हैं। पुणे शहर के कई हिस्सों में पिछले कुछ घंटों में तेज बारिश हुई है। बारिश के कारण शहर में जलभराव देखने को मिला है। शहर में जलभराव की समस्या से लोगों से ऑफिस, स्कूल आदि जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।#WATCH | Kerala | Amid rain, voters arrive at polling booth number 184, at Govt Lower Primary School, Veettikkuth, to cast their vote in Nilambur assembly by-election pic.twitter.com/Ju2rSDqBD0
— ANI (@ANI) June 19, 2025
झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त देश के कई राज्यों में पिछले कुछ घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते झारखंड की राजधानी रांची समेत कई शहरों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रांची शहर में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव हुआ है।#WATCH महाराष्ट्र: पुणे शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण शहर में जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/02SGai4Kc0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2025
मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 24 जून के बीच उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 22 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 20 से 23 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। ये भी पढ़ें: अब 3000 में मिलेगा एक साल का Fastag रिचार्ज, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान..जानें किसे मिलेगा फायदा? ये भी पढ़ें: Thursday Ke Upay: गुरुवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 5 सामान, बढ़ेगा दुर्भाग्य#WATCH रांची, झारखंड: शहर में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/H739VmPOGE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2025
Next Story


