IIFA Award 2025: लापता लेडीज़ ने आइफा में भी जमाई धाक कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब देखें लिस्ट

IIFA अवार्ड्स का सिल्वर जुबली संस्करण के दो दिवसीय शानदार समारोह का आयोजन गुलाबी नगरी यानी जयपुर में किया गया।

Jyoti Patel
Published on: 10 March 2025 11:38 AM IST
IIFA Award 2025: लापता लेडीज़ ने आइफा में भी जमाई धाक कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब देखें लिस्ट
X
IIFA Award 2025:  IIFA अवार्ड्स का सिल्वर जुबली संस्करण के दो दिवसीय शानदार समारोह का आयोजन गुलाबी नगरी यानी जयपुर में किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल हुई। जिसमें बॉलीवुड किंग खान समेत माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, शहीद कपूर समेत कई बड़े सितारों ने शिरकत की। बता दें, शनिवार को डिजिटल अवार्ड्स के बाद, रविवार को फिल्म अवार्ड्स का आयोजन किया गया। जिसमें ऑस्कर नॉमिनेशन वाली लापता लेडीज़ ने अपनी धाक जमकर बेस्ट फिल्म का खिताब अपने नाम किया। इतना ही किरण राव की इस फिल्म ने 10 पुरस्कार जीतकर अपना जलवा बिखेरा। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने भी बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया।

देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट (IIFA Award 2025)

सर्वश्रेठ फिल्म - लापता लेडीज मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष) - कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3) मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला) - नितांशी गोयल (लापता लेडीज) सर्वश्रेष्ठ निर्देशन - किरण राव (लापता लेडीज) नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - राघव जुयाल (किल) सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला) - जानकी बोदीवाला (शैतान) सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष) - रवि किशन (लापता लेडीज) लोकप्रिय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कहानी (मूल) - बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ कहानी (रूपांतरित) - श्रीराम राघवन, अरिजीत विश्वास, पूजा लाधा सुरती, और अनुकृति पांडे (मेरी क्रिसमस) सर्वश्रेष्ठ निर्देशन डेब्यू - कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस) सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (पुरुष) - लक्ष्य लालवानी (किल) सर्वश्रेष्ठ पदार्पण (महिला) - प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक - राम संपत (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ गीत - प्रशांत पांडे (लापता लेडीज़ से सजनी) सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) - जुबिन नौटियाल (अनुच्छेद 370 से दुआ) सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला) - श्रेया घोषाल (भूल भुलैया 3 से अमी जे तोमर 3.0) सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन - सुबाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे (किल) सर्वश्रेष्ठ पटकथा - स्नेहा देसाई (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ संवाद - अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370) सर्वश्रेष्ठ संपादन - जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज़) सर्वश्रेष्ठ छायांकन - रफ़ी महमूद (किल) सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी - बॉस्को-सीज़र (बैड न्यूज़ से तौबा तौबा) सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव - रेड चिलीज़ वीएफएक्स (भूल भुलैया 3) भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि - राकेश रोशन

IIFA 2025 

IIFA ने इस बार अपने 25 साल पुरे किये हैं। जिसका जश्न जयपुर में मनाया गया। जयपुर में 8 मार्च को शुरू हुआ और 9 मार्च को हुए इस इवेंट में बहुत से बड़े फ़िल्मी स्टार्स शामिल हुए। अवार्ड शो में करीना कपूर खान ने अपने दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया। उनके साथ शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और कार्तिल आर्यन ने भी अपनी परफॉरमेंस से दर्शको का दिल जीता । ये भी पढ़ें :
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story