अगर आप पीते हैं डिब्बे वाला पैक्ड फ्रूट जूस, तो हो जाएं सावधान सेहत को हो सकता है नुकसान
हम सभी फिट रहने के लिए क्या कुछ नहीं करतें हैं। फल और ज्यूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
Packed Juice: हम सभी फिट रहने के लिए क्या कुछ नहीं करतें हैं। फल और ज्यूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सेहत के लिए अनार, मौसमी, संतरे आदि का जूस काफी लाभदायक माना जाता है। लेकिन आजकल बाजार में कई तरह के डब्बे बंद पैक्ड जूस मिलते हैं। जो कि सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में हमे सिर्फ ताजा फलो के फ्रेश जूस का ही सेवन करना चाहिए।
पैक्ड जूस में होते हैं हानिकारक तत्व
बाजारों में पैक्ड जूस आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इन जूस में कई तरह के हानिकारक कैमिकल मिले होतें हैं। इन जूस का स्वाद बढ़ने के लिए इनमे फ्लेवर, और फ़ूड कलर का उपयोग किया जाता है। लेकिन लाइफ बढ़ाने के लिए इनमे कई प्रकार के प्रीजर्वेटिव्स भी मिलाए जाते हैं। इतना ही नहीं इन जूस में एडेड शुगर की भी मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। ये सभी चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इससे हमें कई तरह कि बीमारियां होने का खतरा रहता है। रिपोर्ट्स कि माने तो डब्बे बंद फलों के जूस में लेड जैसे खतरनाक तत्व शामिल होतें हैं।
क्या कहती है रिसर्च
यूएस में पैक्ड जूस को लेकर एक स्टडी की गई थी जिसमे कई तरह के जूस पर रिसर्च की गई। इसमें विभिन्न स्वादों वाले 45 प्रकार के जूस का परीक्षण किया गया। इस रिपोर्ट में कई जूस में लेड का लेवल बहुत अधिक पाया गया था। जो की बच्चों में न्यूरोडेवलपमेंटल समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा इनमे एक डब्बे में 14 ग्राम तक चीनी होती है। ज्यादा शुगर हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।फल होते हैं ज्यादा फायदेमंद (Packed Juice)
ऐसे में साबुत फलो का सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक माना जाता है। साबुत फलों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। फाइबर कई प्रकार की बीमारियों जैसे कैंसर के खतरे को दूर करता है। अगर आप को फल नहीं खाने तो ऐसे में आप जूस का सेवन कर सकतें हैं। लेकिन आपको पैक्ड जूस से दूरी बनाये रखनी चाहिए। यह भी पढ़ें: Next Story


