छोटी उम्र में आ रहे सफ़ेद बालों से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे करेंगे आपकी समस्या दूर

भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण हम अपने भोजन पर पर ध्यान नहीं दे पातें हैं। जिसके कारण बॉडी में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।

Jyoti Patel
Published on: 29 May 2025 11:11 AM IST
छोटी उम्र में आ रहे सफ़ेद बालों से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे करेंगे आपकी समस्या दूर
X
Black Hair Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते लोगो के कम उम्र में ही सफेद बाल आने लगे हैं। समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या आजकल आम होती जा रही है। आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण हम अपने भोजन पर पर ध्यान नहीं दे पातें हैं। जिसके कारण बॉडी में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। हमारे बालों का काला रंग मेलानिन नाम के पिगमेंट की वजह से होता है, जो बालों की जड़ों की सेल्स में मौजूद होते हैं। जब हमारी बॉडी में मेलानिन बनना बंद हो जाते हैं या कम मात्रा में बनते हैं, तो इसके कारण हमारे बाल सफेद होने लगते हैं। हम इस समस्या से कुछ घरेलु उपाय से छुटकारा पा सकतें हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप घर बैठे अपने सफेद हो रहे बालों को रोक सकते हैं

सरसों के तेल मिलाएं मेहँदी की पत्तियां

हम सब के घर में सरसो का तेल आसानी से मिल जाता है। सरसों के तेल को बालो के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सरसो के तेल से बालो का गिरना बंद होता है, साथ ही ये सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में भी काफी मददगार है। सरसों के तेल में मेहँदी की पत्तियां मिलकर और इसको गर्म करके बालो पर लगाने से बाल उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपक बालो की ग्रोथ भी तेजी से होगी। इसके लिए यह आपको कम से कम हफ्ते में दो से तीन बार लगाना होगा इसके बाद ही इसका असर आपको दिखाई देगा।
Coconut Oil Benefits

नारियल तेल में मेहंदी की पत्तियां

सफेद बालों के लिए नारियल का तेल भी काफी अच्छा माना जाता है। नारियलके तेल में मेहंदी की कुछ पत्तियां डालकर कुछ देर तक गर्म करें और फिर ठंडा होने पर बालों की जड़ों तक अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद इसे करीब तीन-चार घंटों के लिए इसे छोड़ दें, फिर बालों को धो लें। ऐसा करने से आपको अपने बालों में कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आएगा।

बादाम का तेल (Black Hair Tips)

बादाम तेल में विटामिन E, B और C पाए जाते हैं, जो की बालो के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में मेंहदी की पत्तियां डालकर गर्म करें औऱ ठंडा करके बालों में लगाने के बाद इन्हे थोड़ी देर बाद धो लने। ऐसे तीन चार हफ्तों तक लगातार करने से बाल काले होने लगते हैं।
यह भी पढ़ें:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story