गर्मियों में मच्छरों से हैं परेशान तो घर में लगाएं ये पौधे, एक भी नहीं दिखेगा आस-पास

यहां हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मच्छरोंं को भगाने में काफी कारगर होते हैं। आइए जानते हैं।

Pooja
Published on: 6 Jun 2025 5:57 PM IST
गर्मियों में मच्छरों से हैं परेशान तो घर में लगाएं ये पौधे, एक भी नहीं दिखेगा आस-पास
X
गर्मियों व बरसात के मौसम में घर में मक्खी-मच्छरों की संख्या काफी बढ़ जाती है। जो कई बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, टायफाइड का कारण बनते हैं। ऐसे में मच्छरों को भगाने के लिए वैसे तो बाजार में कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे भी ऐसे होते हैं, जो मच्छरों को भगाने का काम करते हैं। आइए आपको इन पौधों के बारे में बताते हैं।

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर की खुशबू जितनी अच्छी होती है, उतना ही यह मच्छरों को भगाने में भी फायदेमंद होता है। दऱअसल, इसकी तेज महक में लिनालूल एसीटेट जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, मक्खी-मच्छरों के लिए असहनीय होते हैं। इसे घरों में लगाना भी सुविधाजनक होता है।

लेमनग्रास

यह पौधा नींबू जैसी सुगंध के लिए जाना जाता है। इसमें सिट्रोनेला नामक नेचुरल ऑयल होता है, जो मक्खियों और मच्छरों को भगाने का काम करता है। इसके पत्तों को तोड़कर भी रखा जा सकता है, जो मच्छरों को भगाने के साथ-साथ खुशबू भी फैलाएगा।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा भी मच्छरों को भगाने में काफी कारगर होता है। दरअसल, तुलसी के पौधे में यूजेनॉल और सिट्रोनेलॉल जैसे तत्व होते हैं, जिसकी वजह से मच्छर पास नहीं आ पाते। इसके अलावा, यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर होता है।
Tulsi Ke Niyam: रविवार के अलावा इन दिनों को भी तुलसी तोड़ने से लगता है पाप, जानिए क्यों

पुदीना का पौधा

पुदीना टेस्टी होने के साथ-साथ मच्छर और मक्खियां भगाने में भी असरदार होता है। दरअसल, इसकी पत्तियों में मेंथॉल होता है, जो प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है। पुदीना के पत्तों को तोड़कर घर के कोनों में रखा जाए, तो इससे मच्छर नहीं आते हैं। यह भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story