अगर आप भी रात में देरी से सोते हैं तो हो जाएं सावधान, इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है खतरा

जैसे, खाना, हवा, पानी आदि हमारी सेहत के लिए बहुत जरुरी हैं। इसी तरह नींद भी हमारे स्वास्थ्य के लिए उतनी ही महवपूर्ण हैं।

Jyoti Patel
Published on: 29 May 2025 3:06 PM IST
अगर आप भी रात में देरी से सोते हैं तो हो जाएं सावधान, इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है खतरा
X
Sleeping Habits: हम सभी जानते हैं जैसे, खाना, हवा, पानी आदि हमारी सेहत के लिए बहुत जरुरी हैं। इसी तरह नींद भी हमारे स्वास्थ्य के लिए उतनी ही महवपूर्ण हैं। जिस तरह शरीर को फिट रखने के लिए पौष्टिक भोजन आवश्यक होता है, उसी प्रकार पर्याप्त नींद भी बॉडी के लिए बहुत जरुरी होती है। लेकिन कई लोग देर रात मोबाईल फोन चलाते रहते हैं, जिसके कारण रात में सोने में देरी होती है, और हमारे स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर पड़ता है। वहीं कुछ लोगों को काम के बोझ के कारण और तनाव के चलते हो सो पाते हैं। इसी वजह से हमे कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

डायबिटीज के खतरा

देर रात तक जागने के कारण डायबिटीज का खतरा हो सकता है। विशेषज्ञों का इस बारे में कहना है,देर से सोने से शरीर पर नेगेटिव असर पड़ता है, इसके कारण डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार हमारा शरीर आंतरिक घड़ी पर काम करता है जो नींद और जागने को नियंत्रित करती है, इससे आपको स्लीपिंग रूटीन डिस्टर्ब होता है। इसके कारण बॉडी में मेटाबॉलिक समस्याएं बढ़ सकती है और डायबिटीज होने के चान्सेस बढ़ जाते हैं।

टाइप टु डायबिटीज का खतरा (Sleeping Habits)

रात को देर तक जागने और लेट सोने के कारण इसके कारण हमरे शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध पैदा हो सकता है। जहां शरीर की कोशिका इंसुलिन के प्रति प्रभावी प्रतिक्रिया नहीं देती है। इससे रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि होती है जो टाइप टू डायबिटीज के विकसित होने के जोखिम को बढ़ाती है। इतना नहीं नहीं नीड कि कमी के चलते हार्मोन में असंतुलन हो सकता है। हार्मोन असंतुलन से भूख में वृद्धि और अनहेल्दी खाद्य पदार्थों की क्रेविंग बढ़ सकती है, जिससे वजन बढ़ाने और डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है

सोने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सोने से पहले कुछ हेल्दी आदतें अपनानी होंगी जैस सोने से एक घंटे पहले कुछ भी नहीं खाएं। इसके साथ ही सोने से पहले फोन का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करें। सोते समय इस बात का ध्यान रखे कि आपके रूम का तापमान सही हो, नहीं तो आप सोते समय कम्फर्टेबले फील नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story