Ice Facial Benefits: ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो करें आइस फेशियल, जानें इसके फायदें

अब सर्दियां जाने में हैं और गर्मी के दिनों में ठंड का अहसास करना सुकून भरा लगता है। लेकिन इस फेशियल को अप्लाई करने से पहले इसके बारे में कई बातें आपको मालूम होनी चाहिए।

Anjali Soni
Published on: 3 Feb 2025 5:37 PM IST
Ice Facial Benefits: ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो करें आइस फेशियल, जानें इसके फायदें
X
Ice Facial Benefits: अब सर्दियां जाने में हैं और गर्मी के दिनों में ठंड का अहसास करना सुकून भरा लगता है। लेकिन इस फेशियल को अप्लाई करने से पहले इसके बारे में कई बातें आपको मालूम होनी चाहिए। ये फेशियल आपके चेहरे को ग्लोंइंग बनाने के साथ-साथ कई फायदे भी देता है। अगर इसे लगाने का ना पता हो तो फायदे की जगह आपको इसके नुकसान भी फेस करने पड़ सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस आइस फेशियल के फायदें और इस्तेमाल करने का खास तरीका।

आइस फेशियल से मिलते हैं कई फायदे

चेहरे पर बर्फ को फेशियल के रुप में यूज करने के पीछे कई कारण है। यह रक्त को सतह पर लाता है, यह सतह को शांत करता है। ये फेशियल आपकी स्किन को पिंक ग्लो देता है। इस पूरी स्टेप्स को आइस फेशियल या स्किन आइसिंग कहा जाता है। जब वाष्पीकृत नाइट्रोजन का यूज त्वचा को ठंडा करने के लिए किया जाता है तो इसे क्रायोथेरेपी उपचार कहा जाता है। ये आइस फेशियल त्वचा को चमकदार बनाता है और स्किन को टाइट रखता है। सिर्फ एक बार के इस्तेमाल से ही आपके चेहरे से पिम्पल कम हो जाएंगे।

जानें इस्तेमाल कैसे करें?

सबसे पहले आपको बर्फ के क्यूब्स और एक सूती कपड़ा चाहिए होगा। इसे करने के लिए आपको चेहरे को साफ़ करना होगा और फिर बर्फ को सूती कपड़ें से में लपेटकर त्वचा पर धीरे-धीरे लगाएं। परन्तु बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं और आप इस मसाज को 5-10 मिनट तक कर सकती हैं।

एक्ने होंगे जड़ से खत्म

आइसिंग से सूजे हुए और फूले हुए चेहरे से छुटकारा मिलता है, यह चमकदार त्वचा देने में मदद करता है। यह आइस फेशियल सीबम के कारण बढ़े हुए छिद्रों से छुटकारा पाने के लिए छिद्रों के आकार को कम करने में मदद करता है। आइस फेशियल आपके एक्ने को जड़ से खत्म कर देता है।
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story