Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह भक्तों की भारी भीड़, रात से ही लगी लंबी लाइनें

Prashant Dixit
Published on: 23 Jan 2024 11:49 AM IST
Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह भक्तों की भारी भीड़, रात से ही लगी लंबी लाइनें
X
Ram Mandir: अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह दर्शन करने के भक्तों की भारी भीड़ आई। आज से नए मंदिर को जनता के लिए खोल दिया गया है। राम मंदिर (Ram Mandir) के बाहर सुबह 3 बजे से भक्तों की बड़ी-बड़ी लाइन लग गई। इसको देखते हुए मंदिर और नगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
नवनिर्मित अयोध्या मंदिर में बाल श्रीरामचन्द्र की प्राण प्रतिष्ठा बाद पहली सुबह मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह तीन बजे से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस तरह की भक्तों की भीड़ देखते हुए मंदिर और नगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। आज से नए मंदिर को जनता के लिए खोल दिया गया है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को संपन्न हुई थी। कानपुर से आए भक्त गगन तिवारी ने कहा, हम राम मन्दिर (Ram Mandir) बनने से बहुत खुश हैं, आज अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
यह भी पढ़े: सदियों का इंतजार खत्म, अयोध्या में बिराजे रघुनंदन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई
बाइक पर गुवाहाटी से अयोध्या आया भक्त
अयोध्या के नए मंदिर में एक भक्त असम से दर्शन करने आए था। उसने कहा "मैं भगवान राम के दर्शन करने के लिए बाइक पर असम के गुवाहाटी से अयोध्या आया हूं, यह 1500 किलोमीटर की यात्रा थी, मैं भगवान राम के दर्शन के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक था, जब रास्ते में मुझ से पूछा गया कहां जा रहे हो, तो मैंने कहा मैं उस मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जा रहा हूं, जो 500 साल से अधिक समय बाद बना है। इस 8 डिग्री भीषण ठंड में भी श्रद्धालु राम मंदिर (Ram Mandir) के पास सरयू में डुबकी लगा रहे है।
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के साथ आयोजित की गई थी। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार दोपहर 12.29 बजे आयोजित हुई थी। जिसमें मुख्य अनुष्ठान देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। इस अनुष्ठान के बाद श्रीराम बाल रूप मूर्ति का अनावरण किया गया। इस नागर शैली में निर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की लंबाई 380 फीट और चौड़ाई 250 फीट है। यह जमीन से 161 फीट ऊपर और कुल 392 स्तंभों और 44 दरवाजों वाला है। राम मंदिर (Ram Mandir) के स्तंभों और दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र बने है।
यह भी पढ़े: सदियों का इंतजार खत्म, अयोध्या में बिराजे रघुनंदन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story